{"_id":"62ca8841ae491a194663d6bf","slug":"assam-fir-lodged-against-artists-doing-street-plays-as-lord-shiva-and-parvati-protesting-against-oil-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: भगवान शिव और पार्वती बन नुक्कड़ नाटक कर रहे कलाकारों पर एफआईआर दर्ज, सीएम सरमा ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: भगवान शिव और पार्वती बन नुक्कड़ नाटक कर रहे कलाकारों पर एफआईआर दर्ज, सीएम सरमा ने कही यह बात
Sun, 10 Jul 2022 04:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Jul 2022 04:21 PM IST
सार
भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, दोनों कलाकारों ने भगवान शिव और देवी पार्वती के रूप में कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने कहा, यदि आप विरोध करना चाहते हैं, तो बैठो और करो। हम देवताओं के रूप में तैयार होने के उनके कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
शिव व पार्वती बनें कलाकार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में काली पोस्टर विवाद के बीच असम से नया मामला सामने आया है। यहां भगवान शिव और माता पार्वती बन नुक्कड़ नाटक करना दो कलाकारों को महंगा पड़ गया। दोनों ही कलाकारों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दोनों को जमानत मिल गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें नोटिस दिया गया है और रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया कि ऐसे कपड़े पहनना कोई अपराध नहीं है, अगर उसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं है। भगवान शिव के रूप में एक प्रदर्शनकारी की गिरफ्तारी के संबंध में नगांव पुलिस को उचित आदेश जारी किया गया है। बाद में उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पूरा मामला असम के नगांव जिले का है। यहां दो कलाकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों, बेरोजगारी व महंगाई जैसी समस्या का विरोध करते हुए नुक्कड़ नाटक कर रहे थे। इस दौरान देनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे। बताया जा रहा है कि नाटक के दौरान कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा।
विज्ञापन
भाजपा व हिंदू संगठनों ने दर्ज कराया विरोध
इसके बाद दोनों ही कलाकारों का भाजपा व हिंदू संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया। इस मामले में एक शिकायत भाजपा कार्यकर्ता की ओर से भी दी गई। इसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।वहीं भाजपा कार्यकर्ता राजा पारीक ने कहा, दोनों कलाकारों ने भगवान शिव और देवी पार्वती के रूप में कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने कहा, यदि आप विरोध करना चाहते हैं, तो बैठो और करो। हम देवताओं के रूप में तैयार होने के उनके कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं। वहीं सदन थाना प्रभारी मनोज राजवंशी ने बताया, इस मामले में दो अन्य संदिग्ध हैं। हालांकि, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।