{"_id":"5feae80f8ebc3e3eb2530e53","slug":"assam-expelled-congress-mlas-rajdeep-gowala-ajanta-neog-join-bjp-in-presence-of-himanta-biswa-sarma","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के निष्कासित विधायक, मंत्री सरमा ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के निष्कासित विधायक, मंत्री सरमा ने दिलाई सदस्यता
Tue, 29 Dec 2020 01:55 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित विधायक
- फोटो : ANI
असम में कांग्रेस के निष्कासित विधायक राजदीप गोवाला और अजंता नेग भाजपा में शामिल हो गए हैं। राजधानी गुवाहाटी में राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इन दोनों को कांग्रेस ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाल दिया था।
विज्ञापन
Assam: Expelled Congress MLAs Rajdeep Gowala and Ajanta Neog (from right) join BJP in presence of State Minister Himanta Biswa Sarma in Guwahati. pic.twitter.com/zaqxSKibKn
— ANI (@ANI) December 29, 2020
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद अजंता नेग ने कहा, 'कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है और पार्टी दिशाहीन है। उनके राष्ट्रीय नेतृत्व को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की कोई परवाह नहीं है।' वहीं राजदीप गोवाला ने कहा, 'कांग्रेस एक बिना विजय वाली पार्टी है।'
विज्ञापन
चार बार की विधायक अजंता नेग जो तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं और लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजदीप गोवाला ने शनिवार 26 दिसंबर को गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। शाह यहां अपनी तीन दिवसीय असम और मणिपुर दौरे के तहत पहुंचे थे।
अजंता नेग लगातार तीन बार गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र से असम विधानसभा के लिए चुनी गईं। उन्होंने स्वर्गीय तरुण गोगोई के प्रशासन में कई महत्वपूर्ण विभागों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर संभाला। वहीं विधायक राजदीप गोवाला को 9 अक्तूबर को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था।