फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Eminent singer director Ramen Barua remains untraced news in hindi

Ramen Barua: असम के मशहूर संगीतकार रामेन बरुआ लापता, मुख्यमंत्री बेहद चिंतित

Tue, 23 Jul 2024 03:50 PM IST
काव्या मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 23 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

84 वर्षीय बरुआ सुबह गुवाहाटी के लतासिल इलाके में अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह पास के एक मंदिर में जा रहे हैं और देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

विज्ञापन
Assam Eminent singer director Ramen Barua remains untraced news in hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रसिद्ध असमिया संगीतकार रामेन बरुआ सोमवार सुबह गुवाहाटी स्थित अपने आवास से निकलने के बाद लापता हो गए। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


84 वर्षीय बरुआ सुबह गुवाहाटी के लतासिल इलाके में अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह पास के एक मंदिर में जा रहे हैं और देर शाम तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। गुवाहाटी पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे बरुआ के अचानक लापता होने से चिंतित हैं। प्रसिद्ध रेडियो कलाकार, बरुआ ने कई असमिया फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है, जिनमें डॉ. बेजबरुआ, बरुआर सेंगर, मुकुता, ललिता, कोकाइदेउता और नाती अरु हाती शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स में, 'मैं रामेन बरुआ के अचानक लापता होने से बहुत परेशान हूं। वह आज सुबह से लापता हैं। उनकी अनुपस्थिति उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय है। मैंने गुवाहाटी के आयुक्त दिगंता बोरा से सभी संसाधन जुटाने और उसका पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed