फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Double line started between Dudhnai and Dhupdhara railway staion

असम: दुधनई-धूपधरा के बीच दोहरी लाइन शुरू, 100 की रफ्तार दौड़ेंगी ट्रेनें; काजीरंगा में गैंडों का हमला, दो घायल

Sun, 27 Nov 2022 07:01 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Nov 2022 07:01 PM IST
सार

दोहरी लाइन बिछाने के साथ, स्टेशनों पर स्टॉप-ओवर क्रॉसिंग के बिना दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही हो सकेगी। इससे समय प्रबंधन में आसानी होगी और समय की बचत होगी। इससे अधिक अधिक ट्रेनें चलायी जा सकेंगी।

विज्ञापन
Assam Double line started between Dudhnai and Dhupdhara railway staion
Railway Live - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के दुधनई और धूपधरा स्टेशनों के बीच नव स्थापित दोहरी लाइन का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस)/एनएफ सर्किल ने इसकी जांच की। इस नव स्थापित दूसरी लाइन का उपयोग 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ माल और यात्री परिवहन के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए पू.सी.रेल के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि न्यू बंगाईगांव-कामाख्या वाया ग्वालपारा दोहरीकरण परियोजना की पूरी लंबाई 176 किलोमीटर है। दुधनई से धूपधरा के बीच का खंड 29.71 किलोमीटर का है। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) /एनएफ सर्किल द्वारा 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। इस दोहरी लाइन में आधुनिक टेक्नीलॉजी प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) स्लीपर और थिक वेब स्विच के उपयोग के साथ मजबूत ट्रैक संरचना, जो प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपरों पर मजबूत स्विच की नयी डिजाइन है और उच्च गति को संभाल सकती है, का उपयोग किया गया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दोहरी लाइन बिछाने के साथ, स्टेशनों पर स्टॉप-ओवर क्रॉसिंग के बिना दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही हो सकेगी। इससे समय प्रबंधन में आसानी होगी और समय की बचत होगी। इससे अधिक अधिक ट्रेनें चलायी जा सकेंगी। इससे पहले अभयापुरी से पंचरत्न के बीच 26.43 किलोमीटर खंड का 28 जुलाई को कमीशंड हुआ था। न्यू बंगाईगांव-कामाख्या वाया ग्वालपारा के इस सम्पूर्ण खंड के पूर्ण होने से पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी में काफी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों का हमला
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक मादा गैंडे के हमले में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पार्क के अधिकारी ने कहा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में कोहोरा के अंतर्गत बोरबील क्षेत्र में शनिवार को गैंडे ने दो लोगों पर हमला कर दिया। इनकी पहचान राष्ट्रीय उद्यान में एक वन कर्मचारी बिनोद सरो और एक स्थानीय युवक जीबन सरो के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत कोहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।


वन अधिकारी विभूति रंजन गोगोई ने कहा, एक मादा गैंडे के हमले में दो लोग घायल हो गए जब वे एक गश्ती सड़क सफाई कार्य में लगे हुए थे। गेंडे के हमले की घटना में हमारे वनकर्मी बिनोद सरो और एक स्थानीय युवक जीबन सारो घायल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में, गोलाघाट जिले के बोकाखाट में हतीखुली टी एस्टेट में गैंडों के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed