{"_id":"663b893206f3b77cb404fc53","slug":"assam-congress-x-account-hacked-police-complaint-lodged-latest-news-update-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"X Account Hacked: असम कांग्रेस का 'एक्स' अकाउंट हैक, प्रोफाइल का नाम बदलकर 'टेस्ला इवेंट' किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
X Account Hacked: असम कांग्रेस का 'एक्स' अकाउंट हैक, प्रोफाइल का नाम बदलकर 'टेस्ला इवेंट' किया
Wed, 08 May 2024 07:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 May 2024 07:46 PM IST
सार
एपीसीसी ने दोपहर में एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी हैक हो गया था, लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है। इसकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसकी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
hacker
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम कांग्रेस का आधिकारिक एक्स अकाउंट बुधवार को कथित तौर पर हैक कर लिया गया। इस दौरान अकाउंट की प्रोफाइल का नाम बदलकर 'टेस्ला इवेंट' कर दिया गया। इसके साथ प्रोफाइल फोटो की जगह अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला का लोगो लगा दिया गया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
एपीसीसी ने दोपहर में एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी हैक हो गया था, लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है। इसकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसकी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
एपीसीसी ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से हमें चुप कराने का यह प्रयास हमें रोक नहीं पाएगा। हम अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और सच बोलने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आपके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। मजबूत बने रहें, हम चुप नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
गुवाहाटी के भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
गुवाहाटी के भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में एपीसीसी सोशल मीडिया और आईटी के अध्यक्ष रतुल कलिता ने कहा कि अकाउंट बुधवार सुबह करीब 4 बजे हैक किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ट्विटर हैंडल में हमारी पार्टी का कई डेटा है, जिसके माध्यम से हम लाखों लोगों तक पहुंचे हैं। हमारी मांग है कि इस दुर्भावनापूर्ण इरादे के लिए दोषी को गिरफ्तार किया जाए।