फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Congress issues show cause notise to its MLA Sherman Ali Ahmed for insensitive remarks regarding eviction drive news in Hindi

असम: कांग्रेस ने अपने ही विधायक को बताया भाजपा का एजेंट, जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानिए पूरा मामला

Fri, 01 Oct 2021 03:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 01 Oct 2021 03:44 PM IST
सार

कई राज्यों में आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस पार्टी की असम इकाई ने अपने एक विधायक पर भाजपा का एजेंट बताया है और एक असंवेदनशील टिप्पणी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने विधायक को इस नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

विज्ञापन
Assam Congress issues show cause notise to its MLA Sherman Ali Ahmed for insensitive remarks regarding eviction drive news in Hindi
कांग्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

असम कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने ही एक विधायक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। पार्टी ने यह कार्रवाई शेरमन अली अहमद के खिलाफ हाल ही में आयोजित गोरुखुटी अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर उनके 'राजनीति से प्रेरित' बयानों के चलते की है। आरोप है कि अहमद ने ये बयान राज्य में आगामी उप चुनाव को लेकर पार्टी की छवि को खराब करने के उद्देश्य से दिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस के अनुसार, पार्टी के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है और बाहर अहमद, 'भाजपा के एजेंट' की तरह काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से नजदीकी के चलते उन्हें ऐसे बयान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे कांग्रेस को नुकसान हो सके, खास तौर पर चुनावों के दौरान। नोटिस में विधायक से तीन दिन में इसके पीछे का स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि असम के दरांग जिले में कथित अतिक्रमणकर्ताओं ने इलाके के आठ लोगों की स्मृति का अनादर किया, जो वर्ष 1983 के असम आंदोलन में शहीद हुए थे। इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बागबोर से विधायक अहमद ने कहा था कि 1983 के आंदोलन के दौरान मारे गए आठ लोग शहीद नहीं बल्कि हत्यारे थे। उन्होंने कहा था कि ये लोग कई अन्य लोगों की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में दरांग जिले के गोरुखुटी में किया गया बेदखली अभियान हिंसक हो गया था। इस दौरान पुलिस की गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। अहमद के बयान पर आपत्ति जताते हुए, असम कांग्रेस ने नोटिस में आगे कहा है कि अहमद ने पहले भी दो बार सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ बयान दिए थे और पार्टी अनुशासन के खिलाफ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed