{"_id":"62beaf2e1849e102eb01435c","slug":"assam-cm-sarma-files-defamation-case-against-manish-sisodia-ppe-kit-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"PPE Kits Supply: असम के सीएम सरमा ने मनीष सिसोदिया पर ठोका मानहानि का केस, पीपीई घोटाले के आरोप पर की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PPE Kits Supply: असम के सीएम सरमा ने मनीष सिसोदिया पर ठोका मानहानि का केस, पीपीई घोटाले के आरोप पर की कार्रवाई
Fri, 01 Jul 2022 01:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामरूप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामरूप
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:54 PM IST
सार
सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने सीएम सरमा की पत्नी की फर्म व उनके बेटे के व्यावसायिक साझेदार कंपनी को पीपीई किट की आपूर्ति का ठेका दिया था।
विज्ञापन
असम के सीएम सरमा ने लगाया डिप्टी सीएम सिसोदिया पर दावा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है। पिछले माह सिसोदिया ने असम में पीपीई किट घोटाले के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने सीएम सरमा की पत्नी की फर्म व उनके बेटे के व्यावसायिक साझेदार कंपनी को पीपीई किट की आपूर्ति का ठेका दिया था। यह केस असम के कामरूप ग्रामीण जिले की सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया है। सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया था कि कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में पीपीई किट्स की आपूर्ति का आर्डर बाजार से ज्यादा कीमतों पर उक्त कंपनियों को दिया गया था।
विज्ञापन
सीएम सरमा के वकील देवजीत लोन सैकिया ने कहा कि सिसोदिया द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। पीपीई किट बनाने वाली उनकी कंपनी ने कभी कोई बिल नहीं दिया। उस समय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने ने पीपीई व्यवसाय से जुड़े लोगों से किट आपूर्ति करने का अनुरोध किया था। उक्त कंपनी ने अपने सीएसआर के हिस्से के रूप में 1500 पीपीई किट की आपूर्ति निशुल्क की थी। उन्होंने कहा कि पीपीई किट की आपूर्ति को लेकर सिसोदिया ने सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आधारहीन आरोप लगाए। ये आपूर्ति कोरोना की पहली लहर के दौरान पीपीई किट की भारी कमी के बीच की गई थी। सैकिया ने कहा कि मामला गुरुवार को कामरूप ग्रामीण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया। शिकायतकर्ता के प्रारंभिक बयान 22 जुलाई को दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
जेसीबी इंडस्ट्रीज की मालिक हैं रिंकी भुयान सरमा
यह मामला जेसीबी इंडस्ट्रीज द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम को कोविड-19 की पहली लहर के दौरान बाजार दरों से अधिक पर पीपीई किट की आपूर्ति के आरोप से संबंधित है। जेसीबी इंडस्ट्रीज सीएम सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा के सह-स्वामित्व की है। 4 जून को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में सिसोदिया ने हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सैकिया ने दावा किया कि पीपीई किट जेसीबी इंडस्ट्रीज ने दान किए थे।