{"_id":"62b266d9d231d64ccc3b4ff4","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-wife-files-rs-100-cr-defamation-suit-against-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, ठोका 100 करोड़ का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, ठोका 100 करोड़ का दावा
Wed, 22 Jun 2022 06:18 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, गुवाहटी
एएनआई, गुवाहटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:18 AM IST
सार
रिंकी भुइयां सरमा के वकील पद्मधर नायक ने कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि मामला आज सूचीबद्ध होगा और गुवाहाटी हाई कोर्ट में सुनवाई की संभावना है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया और हिमंत बिस्वा सरमा।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सिविल जज कोर्ट गुवाहाटी में 100 करोड़ रुपये का दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
रिंकी भुइयां सरमा के वकील पी नायक ने कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि मामला बुधवार को सूचीबद्ध होगा और गुवाहाटी हाई कोर्ट में सुनवाई की संभावना है। आगे बताया कि उनके मुवक्किल रिनिकी भुइयां सरमा ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता पी नायक ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने पीपीई किट टेंडर मामले में राजनीतिक बयान दिया और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अधिवक्ता नायक ने आगे साफ किया कि रिनिकी भुइयां ने प्रक्रिया के लिए कोई टेंडर दाखिल नहीं किया था और सीएसआर गतिविधियों के तहत पीपीई किट को दान के रूप में जमा किया। हालांकि दान की बात सीएम हिमंत सरमा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
हिमंत सरमा ने कहा था कि ऐसे समय में जब पूरा देश 100 से अधिक वर्षों में सबसे भीषण महामारी का सामना कर रहा था, असम के पास शायद ही कोई पीपीई किट हो, मेरी पत्नी ने आगे आकर और लोगों के जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 मुफ्त पीपीई किट दान करने का साहस किया था। उसने एक पैसा भी नहीं लिया। साथ ही कहा था कि इन आरोपों के बाद सिसोदिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।
सिसोदिया ने भाजपा पर लगाए थे गंभीर आरोप