फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma Cryptic Bad Days Tweet Sparks Political Buzz, Also Tags Suvendu Adhikari in Photo

'बुरे दिन… आप जानते हैं कौन': बिना नाम लिए CM हिमंत का इशारा किस ओर? शुभेंदु अधिकारी के साथ साझा की तस्वीर

Tue, 12 May 2026 08:47 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 12 May 2026 08:47 PM IST
सार

क्या हिमंता बिस्वा सरमा का "बुरे दिन… आप जानते हैं कौन" वाला ट्वीट सिर्फ एक राजनीतिक तंज है या फिर असम से बंगाल तक किसी बड़े सियासी संकेत की शुरुआत? एक तस्वीर और कुछ शब्दों ने विपक्षी राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma Cryptic Bad Days Tweet Sparks Political Buzz, Also Tags Suvendu Adhikari in Photo
CM हिमंत ने शुभेंदु अधिकारी के साथ साझा की तस्वीर - फोटो : X (@himantabiswa)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ तस्वीर साझा की और टैग करते हुए लिखा "बुरे दिन....आप जानते हैं कौन"। इस छोटे लेकिन रहस्यमयी पोस्ट ने असम से लेकर पश्चिम बंगाल तक सियासी हलचल तेज कर दी है।

विज्ञापन

पोस्ट सामने आते ही असम से लेकर पश्चिम बंगाल तक राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया। हालांकि हिमंत सरमा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस ट्वीट को विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

 


असम में पवन खेड़ा पर इशारा?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का हालिया ट्वीट कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ओर भी इशारा हो सकता है। दरअसल, असम विधानसभा चुनाव से पहले पवन खेड़ा ने हिमंता सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने दावा किया था कि उनके पास कई पासपोर्ट हैं और विदेशों में अघोषित संपत्तियां मौजूद हैं।


इन आरोपों के बाद रिनिकी भुइयां शर्मा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में खेड़ा और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई।

बंगाल में TMC पर सियासी निशाना?
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट में बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को टैग किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गरमा गई है। राजनीतिक जानकार इसे सीधे तौर पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC)  पर निशाना मान रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से ममता बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा जैसे मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
हिमंता सरमा का यह ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा समर्थकों ने इसे विपक्ष के खिलाफ सियासी चेतावनी बताया, जबकि कांग्रेस और TMC समर्थकों ने इसे केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया। कई यूजर्स ने ट्वीट के पीछे छिपे संकेतों को लेकर अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने इसे आने वाले राजनीतिक या कानूनी घटनाक्रमों से जोड़कर देखा, जबकि कुछ ने इसे केवल विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed