फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma attacks Congress Leader Rahul Gandhi compares him with Pakistans Mohammad Ali Jinnah news and updates

'आज के जिन्ना है राहुल गांधी': असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा का निशाना- कांग्रेस नेता में घुस गई है जिन्ना की आत्मा

Sat, 12 Feb 2022 07:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 12 Feb 2022 07:44 PM IST
सार

असम सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "ऐसा लगता है कि वे (राहुल गांधी) समझते हैं कि भारत सिर्फ गुजरात से पश्चिम बंगाल तक ही है। मैं पिछले 10 दिन से देख रहा हूं कि वे क्या बोलते हैं।"

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma attacks Congress Leader Rahul Gandhi compares him with Pakistans Mohammad Ali Jinnah news and updates
असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना। - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री और पूर्वोत्र के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त निशाने साधे। सरमा ने राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान को भारत से अलग कराने वाले मोहम्मद अली जिन्ना से की और उन्हें आधुनिक काल का जिन्ना करार दे दिया। 
विज्ञापन


राहुल को लेकर क्या बोले सरमा?
असम सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "ऐसा लगता है कि वे (राहुल गांधी) समझते हैं कि भारत सिर्फ गुजरात से पश्चिम बंगाल तक ही है। मैं पिछले 10 दिन से देख रहा हूं कि वे क्या बोलते हैं। एक बार उन्होंने भारत को राज्यों का संघ बताया था। फिर उन्होंने कहा कि उनके लिए भारत का मतलब गुजरात से बंगाल तक है।"
विज्ञापन


सरमा ने इन्हीं बयानों से राहुल को घेरते हुए कहा, "राहुल के हालिया बयानों से साफ है कि उनमें जिन्ना का भूत घुस गया है। मैंने यह उत्तराखंड में भी कहा था। राहुल गांधी की भाषा बिल्कुल वैसी है जैसी 1947 से पहले जिन्ना की थी। एक तरह से राहुल गांधी आधुनिक काल के जिन्ना हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी बोला था राहुल गांधी पर हमला
असम के मुख्यमंत्री ने इससे पहले उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- "राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। इन्होंने जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इनकी विचारधारा देखिए राहुल गांधी ने इसका भी प्रूफ मांग लिया। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? अगर सेना ने बोल दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया है तो आर्मी से आपको सबूत मांगने का क्या अधिकार है? आपको बिपिन रावत पर भरोसा नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed