{"_id":"61614ec08ebc3e62494ab461","slug":"assam-cm-himanta-attacks-on-priyanka-says-sweeping-floor-is-daily-chore-in-every-indian-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी कांड: प्रियंका गांधी पर असम के मुख्यमंत्री का तंज, हर सुबह घरों में लगाई जाती है झाड़ू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लखीमपुर खीरी कांड: प्रियंका गांधी पर असम के मुख्यमंत्री का तंज, हर सुबह घरों में लगाई जाती है झाड़ू
Sat, 09 Oct 2021 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:41 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी हादसे पर वार और पलटवार का दौर जारी है अब असम के मुख्यमंत्री ने प्रियंका प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी द्वारा गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हर भारतीय परिवारों में सुबह-सुबह झाड़ू लगाने की परंपरा है।
विज्ञापन
हेमंत बिस्वा शर्मा
विस्तार
लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद सियासी घमासान जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। हेमंत सरमा ने कहा कि भारतीय घरों में हर रोज झाडू लगाने की परंपरा है, इसमें नया क्या है। किसानों की मौत के बाद प्रियंका गांधी सीतापुर के रास्ते लखीमपुर खीरी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रियंका गांधी को सीतापुर गेस्ट हाउस में रखा था, जिसे अस्थायी जेल में बदल दिया गया था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस के कमरे में झाडू लगाई थी। प्रियंका गांधी स्वच्छ और साफ रखने के लिए कमरे में झाडू लगाई थी। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी सफाईगिरी के नाम से ट्रोल होने लगी थीं। प्रियंका गांधी का कुछ समय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
भारत में हर घरों में सुबह-सुबह लगाई जाती है झाड़ू
एक निजी चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी झाडू लगा रही हैं इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई है। भारत के हर परिवार में यह एक घरेलू प्रथा है। मैंने अपनी माँ को फर्श पर झाड़ू लगाते देखा है। आपने भी अपनी माँ को फर्श पर झाडू लगाते देखा होगा इसमें नई बात कौन सी है।
विज्ञापन