फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CID registers case against 36 teachers who got jobs with forged certificates

कार्रवाई: असम सीआईडी ने 36 शिक्षकों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का आरोप

Tue, 05 Oct 2021 05:07 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Oct 2021 05:07 AM IST
सार

पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में शिकायत आने के बाद सीआईडी असम को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। सीएम को मिली शिकायत में कहा गया था कि शिक्षकों ने बीटीआर में नौकरी पाने के लिए शिक्षा निदेशक, कोकराझार को फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र जमा किए थे। 

विज्ञापन
Assam CID registers case against 36 teachers who got jobs with forged certificates
फर्जी दस्तावेज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले 36 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


इन शिक्षकों के खिलाफ धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश) 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी) और 471 आईपीसी (जाली दस्तावेज जमा करना) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में शिकायत आने के बाद सीआईडी असम को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। सीएम को मिली शिकायत में कहा गया था कि शिक्षकों ने बीटीआर में नौकरी पाने के लिए शिक्षा निदेशक, कोकराझार को फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र जमा किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मामले की जांच की गई और आरोप सही पाया गया। इसके बाद मामले की जांच के लिए सीआईडी का एक विशेष जांच दल गठित किया गया था। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी प्रमाणपत्र अनिवार्य है।


बयान में कहा गया है कि कई आरोपियों को पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए असम के विभिन्न जिलों से सीआईडी मुख्यालय लाया गया है। अब तक की गई जांच से पता चला है कि फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए थे, जैसे कि आरोपी ने परीक्षा में असफल होने के बावजूद योग्यता दिखाई, कुछ मामलों में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के लिए नकली रोल नंबर का उपयोग किया गया, और कुछ अन्य मामलों में असफल उम्मीदवारों द्वारा सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर का दुरुपयोग किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed