{"_id":"666ef1cc5ae28e1e5307b876","slug":"assam-chief-minister-s-big-announcement-on-flood-preparations-in-kaziranga-3-new-commando-battalions-deployed-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: काजीरंगा में बाढ़ की तैयारियों पर मुख्यमंत्री सरमा का बड़ा एलान, तीन नई कमांडो बटालियन तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: काजीरंगा में बाढ़ की तैयारियों पर मुख्यमंत्री सरमा का बड़ा एलान, तीन नई कमांडो बटालियन तैनात
Sun, 16 Jun 2024 07:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:38 PM IST
सार
Assam: सीएम ने नदी के पानी के तेज बहाव की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की भूमि के नुकसान का जायजा लेते हुए वन विभाग, जल संसाधन विभाग और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के विशेषज्ञों को लेकर एक संयुक्त कार्यदल के गठन का का एलान किया।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने काजीरंगा के राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिक, पुलिस प्रशासन और काजीरंगा प्राधिकरण के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने खास तौर से बाढ़ के मौसम में संबंधित पदाधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने को कहा। सीएम सरमा ने कहा कि काजीरंगा में तीन नई कमांडो बटालियन तैनात की गई हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते वक्त हादसों में कोई जानवर न मारा जाए और शिकारी बाढ़ का फायदा उठा जंगली जानवरों का शिकार न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ के मौसम के दौरान राष्ट्रीय उद्यान में एक नई वन बटालियन के लगभग 600 कर्मियों को भी सेवा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पार्क में मिट्टी के कटाव रोकने के लिए संयुक्त कार्यदल गठित
इस दौरान सीएम ने नदी के पानी के तेज बहाव की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की भूमि के नुकसान का जायजा लेते हुए वन विभाग, जल संसाधन विभाग और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के विशेषज्ञों को लेकर एक संयुक्त कार्यदल के गठन का का एलान किया। यह दल सुधारात्मक कदमों की सिफारिश करेगा। 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। आधार पर सरकार पार्क में मिट्टी के कटाव के खतरे को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएगी।
विज्ञापन
शिकारियों पर नजर रखने के लिए 20 नावें तैनात
वहीं, शिकारियों को रोकने के लिए काजीरंगा में लगभग 20 समुद्री इंजन वाली नावें लगाई जाएंगी। सरकार जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए बुरा चापोरी क्षेत्र में एक कमांडो बटालियन भी तैनात करेगी। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की बढ़ती आवक को देखते सीएम ने वन विभाग को पर्यटकों की जानकारी के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ राज्य के अन्य राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों की अनूठी खासियतों पर रोशनी डालने वाली एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री तैयार करने को कहा।
विज्ञापन