फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says muslim girls, women, youth will vote for BJP

Lok Sabha Polls: 'मुस्लिम लड़कियां और युवा भाजपा को देंगे वोट', सीएम हिमंता ने कांग्रेस-AIUDF पर ऐसे कसा तंज

Sun, 31 Mar 2024 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 31 Mar 2024 10:59 PM IST
सार

सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि मैंने उनके समाज को सुधारने की कोशिश की है। मुस्लिम समुदाय के युवा मुझे बहुत समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने मेरी बातों का स्वागत किया है, किसी ने आपत्ति नहीं जतायी है।

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says muslim girls, women, youth will vote for BJP
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने भरोसा जताया है कि इस लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय की लड़कियां-महिलाएं और युवा भाजपा को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि वे मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और बच्चों के लिए राज्य में संघर्ष कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि बाल विवाह न हो और महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिले। इसलिए वे भाजपा को वोट करेंगे। 

विज्ञापन


आगे बोलते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार में बिना रिश्वत दिए युवाओं को नौकरी मिली है। इसीलिए उनके राज्य के बेरोजगार युवा जिसमें मुस्लिम समुदाय के युवा भी शामिल हैं, वे भी उनकी पार्टी को वोट देंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने धुबरी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस नेता कीबुल हुसैन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि अगर संभव हो तो कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) दोनों के उम्मीदवार जीतें और असम के भविष्य के लिए दिल्ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंडे के अवैध शिकार में कांग्रेस नेता की कथित संलिप्तता की ओर इशारा करते हुए सीएम हिमंता ने कहा कि मैं रकीबुल हुसैन की जीत की उम्मीद कर रहा हूं। यदि वह दिल्ली जाते हैं, तो हमें काजीरंगा में इतनी बटालियन की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अगर अजमल दिल्ली जाते हैं, तो हमारी कई मुस्लिम लड़कियों को कम उम्र में शादी नहीं करनी पड़ेगी।  

सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि मैंने उनके समाज को सुधारने की कोशिश की है। मुस्लिम समुदाय के युवा मुझे बहुत समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने मेरी बातों का स्वागत किया है, किसी ने आपत्ति नहीं जतायी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्षी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस चुनाव अवधि के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होते रहेंगे।


गौरतलब है कि रकीबुल हुसैन असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कार्यकाल के दौरान वन मंत्री थे। उन पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों के अवैध शिकार का आरोप लगाया गया था। वहीं, एआईयूडीएफ प्रमुख और धुबरी के मौजूदा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने हाल ही में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीएम सरमा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रही है और यदि वह दोबारा शादी करना चाहते हैं, तो कोई उन्हें नहीं रोक सकता क्योंकि उनका धर्म उन्हें ऐसा करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed