फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma reminds Delhi CM of Delhi London makeover promise

CM vs CM: नहीं थम रही हिमंत-केजरीवाल के बीच की जुबानी जंग, असम सीएम ने दिल्ली को लंदन बनाने का वादा याद दिलाया

Sun, 28 Aug 2022 05:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 28 Aug 2022 05:24 PM IST
सार

आप व भाजपा के बीच दिल्ली की शराब नीति को लेकर पहले से जंग छिड़ी हुई है। पिछले तीन दिनों से लगातार दोनों के बीच ट्वविटर पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच आज असम के सीएम ने दिल्ली के सीएम को दिल्ली को लंदन जैसा बनाने का उनका वादा याद दिलाया है। 

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma reminds Delhi CM of Delhi London makeover promise
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : facebook.com/himantabiswasarma

विस्तार

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग तेज होती जा रही है। भारत को नंबर-1 बनाने के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद रविवार को एक बार फिर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर बहस हुई। असम के सीएम ने दावा किया कि आप राष्ट्रीय राजधानी की तुलना छोटे शहरों से कर रहे हैं। दिल्ली को लंदन या पेरिस जैसा बनाएं।

विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को याद दिलाया वादा
आज असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर अपने समकक्ष केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को टैग करते हुए ट्वीट किया कि 'आप दिल्ली को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, याद है न केजरीवाल जी? कुछ नहीं कर पाए तो दिल्ली की तुलना असम व नॉर्थईस्ट के छोटे शहरों से करने लगे! यकीन मानिए, दिल्ली जैसा शहर व संसाधन BJP को मिले, तो पार्टी उसे विश्व का सबसे समृद्ध शहर बनाएगी।'
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम ने दिया ये जवाब
असम के सीएम के पोस्ट पर दिल्ली के सीएम ने भी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने हिमंत को जवाब देते हुए लिखा कि 'आपने मेरे प्रश्न का जवाब नहीं दिया - आपके सरकारी स्कूल देखने कब आऊँ?” अगर स्कूल अच्छे नहीं हैं तो कोई बात नहीं। मिल के ठीक करेंगे ना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थम रहा विवाद
उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक अन्य ट्वीट में हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि केजरीवाल इस समय पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने के इच्छुक हैं। असम के सीएम ने लिखा, "मुझे दुख और खेद है कि जब असम के लोग बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे थे, तब आपकी ऐसी इच्छा नहीं थी!" उन्होंने आगे लिखा कि "हां, असम से आपके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है।"

गौरतलब है कि आप व भाजपा के बीच दिल्ली की शराब नीति को लेकर पहले से जंग छिड़ी हुई है। वहीं, सरमा की पत्नी पर पीपीई किट घोटाले के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आरोपों से भी असम के सीएम खफा है। वे सिसोदिया के खिलाफ मानहानि केस दायर कर चुके हैं। 

सरमा v/s केजरीवाल: यूं शुरू हुई जुबानी जंग

  • दरअसल, दोनों सीएम के बीच जुबानी जंग की शुरुआत असम सरकार के स्कूल संबंधी फैसले को लेकर हुई। 
  • असम सरकार ने फैसला किया है कि जिन स्कूलों के कक्षा 10 वीं के बच्चे फेल हो गए हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। 
  • इस पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि स्कूल बंद करना समस्या का समाधान नहीं है।
  • इसके जवाब में असम के सीएम सरमा ने उन स्कूलों की सूची जारी की, जो उनके शिक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान खोले गए थे।
  • इसके बाद केजरीवाल ने जवाब दिया कि उनका इरादा असम सरकार की आलोचना करना नहीं था। उन्होंने कहा कि वे असम सरकार के अच्छे काम देखने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। भारत तभी नंबर-1 बनेगा, जब हम एक दूसरे से सीखेंगे। इसके साथ ही केजरीवाल ने अपने 'मेक इंडिया नंबर-1' अभियान का भी जिक्र किया।


असम दिल्ली से 50 गुना बड़ा है : सरमा
इसके जवाब में सरमा ने ट्वीट किया, 'डियर केजरीवाल  जी, आपकी अज्ञानता पीड़ादायक है। मैं आपको बताता हूं। असम दिल्ली से 50 गुना बड़ा है। हमारे 44,521 सरकारी स्कूलों में 65 लाख बच्चे पढ़ते हैं। जबकि दिल्ली में 1000 से कुछ ज्यादा स्कूल हैं। हमारे पास दो लाख शिक्षकों की समर्पित सेना है। 1.18 लाख मिड डे मील वर्कर हैं। हमारी चुनौतियों को आप देखेंगे तो प्रवचन देना भूल जाएंगे। असम बाढ़, आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। हमारे पास दिल्ली जैसे संसाधन नहीं हैं। जब आप असम आओगे तो मैं आपका मेडिकल कॉलेज ले जाऊंगा, ये आपके मोहल्ला क्लिनिक से बेहतर हैं। मैं आपको हमारे होनहार विद्यार्थियों और शिक्षकों से भी मिलवाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed