फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam chief minister himanta biswa sarma reacts on bangladesh crisis assmebly election in jammu and kashmir

Assam: 'बांग्लादेश से कोई हिंदू भारत नहीं आया, लेकिन...', असम के सीएम का बयान; कांग्रेस-एनसी गठबंधन को भी घेरा

Sun, 25 Aug 2024 08:12 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 25 Aug 2024 08:12 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन की घोषणा पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र को भारत विरोधी बताया।

विज्ञापन
Assam chief minister himanta biswa sarma reacts on bangladesh crisis assmebly election in jammu and kashmir
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद भी वहां की स्थिति शांत नहीं है। देश में जारी हिंसा को देखते हुए कई बांग्लादेशी नागरिक भारत में शरण ले रहे हैं। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां रहने वाले हिंदू भारत में प्रवेश करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। सीएम सरमा ने बताया कि वहां हिंदू लड़ रहे हैं। पिछले  महीने में एक भी हिंदू व्यक्ति का पता नहीं चला है, लेकिन 35 मुस्लिम घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन को भारत विरोधी बताया। 
विज्ञापन


हिंदू बांग्लादेश से भारत आने की कोशिश नहीं कर रहे: सीएम सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बांग्लादेश के हिंदू वहां रहकर लड़ रहे हैं। वहां की स्थिति से भागकर भारत आने वाले लोग हिंदू नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "आज हमने करीमगंज में दो लोगों को गिरफ्तार किया। कल रात हमने उन्हें पीछे धकेल दिया था।" उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश से हिंदू लोगों के असम में प्रवेश करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें पीछे धकेल दिया। वह एक समुदाय के थे, लेकिन हिंदू नहीं थे। हिंदू वहां लड़ रहे हैं और वे यहां आने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वहां के हिंदू केवल हमारे प्रधानमंत्री से अनुरोध कर रहे हैं कि उनकी सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए।" इससे पहले एक पोस्ट में सीएम सरमा ने बताया था कि बदरपुर में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोले सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन की घोषणा पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र को भारत विरोधी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान के साथ बातचीत के पक्ष में हैं। 

सीएम सरमा ने कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र में सबसे पहले उन्होंने कहा है कि वे भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को बहाल करेंगे। उनके घोषणापत्र में साफ कहा गया है कि वे पाकिस्तान के साथ रचनात्मक बातचीत के पक्ष में हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वे पाकिस्तान के साथ व्यापार करना चाहते हैं। जो लोग पथराव और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल थे, उन्हें सरकारी सेवा में वापस लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस भारत के हितों के खिलाफ हैं। 


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में (18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर) चुनाव होने वाला है। नतीजे चार अक्तूबर को जारी होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed