फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma hit back on congress, said Can any one be more corrupt than Gandhis

Assam: 'क्या गांधी परिवार से ज्यादा कोई भ्रष्ट...', असम CM सरमा का कांग्रेस पर पलटवार

Sat, 20 Jan 2024 02:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Jan 2024 02:58 PM IST
सार

राहुल गांधी ने दावा किया था कि सरमा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिखा सकते हैं कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma hit back on congress, said Can any one be more corrupt than Gandhis
हिमंत सरमा और राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने जबसे असम में प्रवेश किया है, तबसे ही पार्टी के नेता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साध रहे हैं। उन पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब सरमा ने शनिवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार से ज्यादा कोई भ्रष्ट नहीं हो सकता।

विज्ञापन


सरमा को राहुल गांधी द्वारा पिछले दो दिनों में कई सार्वजनिक सभाओं में 'देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री' कहा गया है, जो राज्य में यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'कुछ भी अपमानजनक, जो तथाकथित गांधी परिवार से आता है, मैं उसे आशीर्वाद मानता हूं। क्योंकि यह मुझे एक ऐसे परिवार के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है जो खुद को सबसे शक्तिशाली मानता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं सिर्फ एक चीज पूछना चाहता हूं कि क्या कोई गांधी से ज्यादा भ्रष्ट हो सकता है? बोफोर्स घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, भोपाल गैस त्रासदी, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला आदि। घोटाले की सूची बहुत बड़ी है।'

राहुल का दावा
राहुल ने दावा किया था कि सरमा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिखा सकते हैं कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है। वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने यात्रा के दौरान आरोप लगाया था कि राज्य में भ्रष्टाचार को भुनाया जा रहा है क्योंकि यह राज्य के लोगों के लिए 'मुख्य मुद्दा' है।


सीएम का पलटवार
सरमा ने असम में यात्रा के पहले दिन गुरुवार को भी आरोपों का जवाब देते हुए गांधी परिवार को 'सबसे भ्रष्ट' बताया था और 'डुप्लिकेट' उपनाम का इस्तेमाल किया था।

बता दें, न्याय यात्रा 25 जनवरी तक असम से होकर गुजरेगी और 17 जिलों में कुल 833 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed