फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Centre approves funds for Rang Ghar and Zoo

असमः रंग घर और चिड़ियाघर के लिए केंद्र ने फंड को दी मंजूरी, बदलेगी तस्वीर

Fri, 29 Nov 2024 04:34 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 29 Nov 2024 04:34 PM IST
सार

 Assam Zoo: अपने आधिकारिक एक हैंडल पर मुख्यमंत्री हिमंत ने लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने असम के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों - रंग घर और राज्य चिड़ियाघर के विकास के लिए करीब 200 करोड़ की मंजूरी दी है, जो कि राज्यों के लिए पूंजी निवेश के तहत विशेष सहायता के रूप में है।

विज्ञापन
Assam: Centre approves funds for Rang Ghar and Zoo
असम का रंग घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के दो प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के अब दिन बदलने वाले हैं। इनके विकास के लिए केंद्र सरकार ने फंज जारी किया है। केंद्र सरकार ने इन दोनों पर्यटन स्थलों के लिए करीब 200 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। पर्यटन स्थल  रंग घर और राज्य चिड़ियाघर कम बॉटनिकल गार्डन को राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता के तहत बढ़ावा मिला है। असम के पर्यटन क्षेत्र को भारी बढ़ावा मिलने के बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मंजूरी केलिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


अपने आधिकारिक एक हैंडल पर मुख्यमंत्री हिमंत ने लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने असम के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों - रंग घर और राज्य चिड़ियाघर के विकास के लिए करीब 200 करोड़ की मंजूरी दी है, जो कि राज्यों के लिए पूंजी निवेश के तहत विशेष सहायता के रूप में है। गुवाहाटी स्थित असम राज्य चिड़ियाघर कम बॉटनिकल गार्डन को 97.12 करोड़ रुपये की सहायता मिली, जबकि शिवसागर में रंग घर के सौंदर्यीकरण के लिए 94.76 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री सरमा ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इन स्थलों को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
यह है रंग घर का महत्व
रंग घर असम के शिव सागर जिले में स्थित है। यह एक दो मंजिला इमारत है। इस इमारत का एक समृद्ध इतिहास है और अहोम राजाओं शासनकाल के दौरान एक शाही खेल मंडप के रूप में कार्य करता था। यह एम्फीथिएटर असम ट्रंक रोड के किनारे शिवसागर शहर के केंद्र से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। रंग घर को एशिया के सबसे प्राचीन एम्फीथिएटर्स में से एक माना जाता है जो समय के साथ जीवित रहने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मूल रूप से स्वर्गदेव रुद्र सिंहा के युग के दौरान बनाया गया था। इसका निर्माण बांस और लकड़ी से किया गया था। जैसा कि लोग बताते हैं बाद में, स्वर्गदेव प्रमत्त सिंहा ने 1744-1751 ईस्वी के बीच ईंट से इस संरचना का पुनर्निर्माण किया। रंग घर की अनूठी निर्माण तकनीक और प्रमुख वास्तुशिल्प विशेषताएं असमिया संस्कृति और वास्तुकला की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed