फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cabinet expanded with induction of BPF MLA Charan Boro

Assam: सीएम सरमा का चौथा कैबिनेट विस्तार, बीटीसी चुनाव में भाजपा को हराने वाली पार्टी के नेता को बनाया मंत्री

Sat, 18 Oct 2025 12:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Oct 2025 12:32 PM IST
सार

Assam: असम में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के विधायक चरण बोरो को नया कैबिनेट मंत्री बनाया गया। बीपीएफ अब तक भाजपा गठबंधन में शामिल नहीं था, लेकिन समर्थन करता रहा है। हाल ही में बीटीसी चुनावों में उसकी बड़ी जीत हुई। इस नियुक्ति के साथ राज्य कैबिनेट में सभी पद भर गए और यह मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार का चौथा कैबिनेट विस्तार है।

विज्ञापन
Assam Cabinet expanded with induction of BPF MLA Charan Boro
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम में शनिवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया, जिसमें बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के विधायक चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मजबत से दूसरी बार विधायक बने बोरो को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट अब तक भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का औपचारिक हिस्सा नहीं था। लेकिन विधानसभा में उसका समर्थन करता रहा है। हाल ही में हुए बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद चुनावों में बीपीएफ को बड़ी जीत मिली थी, जिसके बाद यह राजनीतिक कदम सामने आया। बीटीसी चुनाव के लिए मतदान 22 सितंबर को हुआ था। बीपीएफ ने 40 में से 28 सीटें जीतकर परिषद पर स्पष्ट बहुमत हासिल कियाथा। बीटीआर के पांच जिलों कोकराझार, चिरांग, उदालगुरी, बक्सा और तामुलपुर में कुल 316 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने कॉलेज छात्रा का गला रेता, पिता की शिकायत पर पड़ोसी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उनके कैबिनेट सहयोगी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। चरण बोरो ने राज्य की कैबिनेट में आखिरी खाली पद को भर दिया है।

अब असम कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 15 भाजपा विधायक, असम गण परिषद (एजीपी) के दो, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के एक और बीपीएफ का एक मंत्री शामिल हो गया है। यह मुख्यमंत्री सरमा के नेतृत्व वाली सरकार में चौथा कैबिनेट विस्तार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed