फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Bengaluru Two held for college student murder over rejected marriage proposal

Bengaluru: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने कॉलेज छात्रा का गला रेता, पिता की शिकायत पर पड़ोसी गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2025 11:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Oct 2025 11:43 AM IST
सार

शिकायत के अनुसार, आरोपी विग्नेश, जो उनके घर के सामने रहता था और परिवार को जानता था, पीड़िता पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रहा था। जांच के बाद पुलिस ने विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
karnataka Bengaluru Two held for college student murder over rejected marriage proposal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पुलिस ने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज छात्रा के शादी से इनकार करने पर मुख्य आरोपी विग्नेश (28 वर्षीय) ने कथित तौर पर गुस्से और हताशा में उसकी हत्या कर दी। आरोपी विग्नेश, पीड़िता का पड़ोसी है।
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की गला रेतकर हत्या की गई और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ। यह घटना 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा और स्वतंत्र पाल्या इलाके की निवासी यामिनी प्रिया कॉलेज से घर लौट रही थी। कथित तौर पर विग्नेश उसके पास आया और उससे शादी करने का आग्रह किया। जब छात्रा ने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर छात्रा की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी विग्नेश, जो उनके घर के सामने रहता था और परिवार को जानता था, पीड़िता पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रहा था। जांच के बाद पुलिस ने विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विग्नेश की मदद करने और उसे छिपाने के लिए एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हुआ एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CRPF: BSF-ITBP के बाद सीआरपीएफ इंस्पेक्टरों के हक में आया हाईकोर्ट का फैसला, क्या सरकार देगी ये वित्तीय फायदा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed