फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cabinet approves compensation to families of prisoners in unnatural death cases

Assam: असम में अप्राकृतिक मौत मामले में कैदियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
सार

बैठक के बाद सीएम सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कैबिनेट के फैसले साझा किए। सरमा ने कहा कि कैबिनेट ने अप्राकृतिक मौत के मामलों में कैदियों के कानूनी उत्तराधिकारियों या निकटतम परिजनों को एकमुश्त मुआवजे की नीति को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Assam Cabinet approves compensation to families of prisoners in unnatural death cases
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : PTI

विस्तार

असम सरकार ने शनिवार को विस्तार के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक की। इस दौरान कैदियों की अप्राकृतिक मौत के मामले में परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक में बराक घाटी के विकास और इथेनॉल उत्पादन के लिए प्रोत्साहन को एक विभाग के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


दिन की शुरुआत में चार नए मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें सभी भाजपा विधायक शामिल हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद शाम को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की। 
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट कर सीएम ने कैबिनेट के फैसले साझा किए
बैठक के बाद सीएम सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कैबिनेट के फैसले साझा किए। सरमा ने कहा कि कैबिनेट ने अप्राकृतिक मौत के मामलों में कैदियों के कानूनी उत्तराधिकारियों या निकटतम परिजनों को एकमुश्त मुआवजे की नीति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों की मौत पर मुआवजे के ये मानक तय
कैबिनेट ने तय किया है कि अगर कैदी की मौत जेल में झगड़े के कारण होती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। अगर मौत जेल कर्मचारियों की पिटाई या यातना से होती है, तो मुआवजा 3 लाख रुपये होगा। अगर जेल या स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से मृत्यु होती है, तो मुआवजा 4 लाख रुपये होगा। आत्महत्या के मामले में भी 3 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

बराक घाटी के विकास के लिए नए विभाग को मंजूरी
इसके अलावा, बराक घाटी के विकास के लिए एक नया विभाग बनाने की भी मंजूरी दी गई है, ताकि वहां के विकास में तेजी लाई जा सके। इसके जरिये वहां लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। 


अनाज आधारित तीन विनिर्माण इकाइयों को मंजूरी
सीएम सरमा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और स्वच्छ ईंधन विकल्पों की ओर बढ़ने के लिए, कैबिनेट ने तीन अनाज-आधारित इथेनॉल विनिर्माण इकाइयों को तीन साल की अवधि के लिए 2 रुपये प्रति लीटर के उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन को मंजूरी दी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed