{"_id":"6978ed2e4d7a79064404bca8","slug":"assam-brahmaputra-river-update-barpeta-boat-capsized-several-people-are-missing-rescue-operation-underway-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Boat Drown: असम के ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, चार बच्चों समेत छह लोग लापता; बचाव अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Boat Drown: असम के ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, चार बच्चों समेत छह लोग लापता; बचाव अभियान जारी
Tue, 27 Jan 2026 10:22 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:22 PM IST
सार
असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव डूबने से हड़कंप मच गया। रहमपुर से बोरघुल चर जा रही मोटरबोट भंवर में फंस गई। नाव में 22 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर को बचा लिया गया, लेकिन 4 बच्चों समेत 6 लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
नाव हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारपेटा जिले में एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गई, जिससे उसमें सवार चार बच्चों समेत छह लोग लापता हो गए। नाव में 22 लोग सवार थे। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को उस वक्त हुई, जब मोटर युक्त नाव रहमपुर से बोरघुल चर (नदी के द्वीपों) की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
वहीं बारपेटा राजस्व सर्कल के फील्ड ऑफिसर ज्योतिर्मय चौधरी ने कहा कि नदी में आगे बढ़ते समय नाव भंवर की चपेट में आ गई और डूब गई। पास ही मौजूद एक अन्य नाव ने अधिकांश लोगों को बचा लिया। हालांकि, छह लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें से चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है...