{"_id":"649059aba7f1bef7c700aba4","slug":"assam-boat-going-to-majuli-missing-with-134-passengers-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 134 यात्रियों को लेकर माजुली जा रही नौका लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 134 यात्रियों को लेकर माजुली जा रही नौका लापता
Mon, 19 Jun 2023 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 19 Jun 2023 07:06 PM IST
सार
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोरहाट के निमाती घाट से दोपहर 1:30 बजे रवाना हुई नौका में 134 यात्री और 32 मोटरसाइकिलें भी सवार थीं। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे और तेज बहाव के कारण नौका रास्ता भटक गई होगी...
विज्ञापन
Boat
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते असम की नदियां उफान पर हैं। इस बीच, असम के जोरहाट से माजुली जा रही एक नौका के लापता होने की सूचना मिली है। फेरी में 234 लोग सवार थे। माजुली के रास्ते में फेरी, एमवी लोहित अपने समय पर थी, लेकिन उसका संपर्क टूट गया है। यह जोरहाट के निमाती घाट से कमलाबाड़ी, माजुली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोरहाट के निमाती घाट से दोपहर 1:30 बजे रवाना हुई नौका में 134 यात्री और 32 मोटरसाइकिलें भी सवार थीं। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे और तेज बहाव के कारण नौका रास्ता भटक गई होगी। लापता नौका का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन