{"_id":"69d508bc3ab3b508db0b5f15","slug":"assam-bjp-files-complaints-against-kharge-with-police-ec-over-hate-speech-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: भाजपा ने खरगे के खिलाफ पुलिस और राज्य चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, नफरती भाषण देने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: भाजपा ने खरगे के खिलाफ पुलिस और राज्य चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, नफरती भाषण देने का लगाया आरोप
Tue, 07 Apr 2026 07:08 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:08 PM IST
सार
असम भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर चुनावी रैली में कथित नफरती भाषण देने का आरोप लगाते हुए पुलिस और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने कहा कि खरगे की टिप्पणियां हिंदू आस्था और परंपरा का अपमान हैं और सामाजिक सद्भाव के लिए खतरनाक हैं। पूरा मामला क्या है, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) में शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने उन पर राज्य में एक चुनावी रैली में कथित 'नफरती भाषण' देने का आरोप लगाया है।
असम भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा प्रवक्ता प्रांजल कलिता ने एक बयान में कहा, कांग्रेस नेता बार-बार संविधान का पालन करने का दावा करते हैं। लेकिन उनके कार्य सांविधानिक स्वतंत्रता और सभी धर्मों की प्रति सम्मान की मूल भावना के घोर विपरीत हैं। कलिता ने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भाजपा पर प्रतिबंध लगाने की खरगे की हालिया मांग न केवल राजनीतिक असहिष्णुता को दर्शाती है। बल्कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भीतर बौद्धिक दिवालिया पन को भी उजागर करती है।
'खरगे की टिप्पणियां हिंदू आस्था-परंपरा का अपमान'
उन्होंने आगे कहा, असम प्रदेश भाजपा श्रीभूमि जिले के नीलम बाजार में छह अप्रैल को एक चुनावी रैली के दौरान की गईं बेहद आपत्तिजनक और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है, जो हिंदू आस्था और परंपरा का सरासर अपमान है। उन्होंने कहा, इस तरह के बयान ने केवल निंदनीय हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव के लिए खतरनाक भी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: असम चुनाव: सीएम हिमंत सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट की बात फर्जी, विदेश राज्यमंत्री बोले- सभी आरोप गलत
'सनातन संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश कर रही कांग्रेस'
कलिता ने यह भी आरोप लगाया, कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए जानबूझकर सनातन संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जब अन्य धर्मों को श्रेष्ठ के रूप में पेश कर रही है। उन्होंने दावा किया, असम की जनता और पूरे देश ने इस विभाजनकारी नजरिये को पहले ही खारिज कर दिया है।
उन्होंने कहा, इस भड़काऊ और विभाजनकारी बयानबाजी का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए असम भाजपा ने गुवाहाटी के बसिष्ठ थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कराई है। असम राज्य चुनाव आयोग को भी एक शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव अभियान के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और समाज को बांटने वाले बयान फैलाने के आरोप में खरगे के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
राज्य में कब होंगे चुनाव?
राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन