फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Bhavan to come up in Maharashtra announces CM Shinde Sena MP Sanjay Raut says it already exists

Assam Bhawan: मुंबई में बनेगा असम भवन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी मंजूरी, संजय राउत ने साधा निशाना

Sun, 27 Nov 2022 03:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Nov 2022 03:49 PM IST
सार

शिंदे और सरमा के बीच रविवार को गुवाहाटी के उसी होटल में बैठक हुई, जहां शिंदे और शिवसेना के अन्य बागी विधायक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने से पहले 11 दिनों तक रुके थे। 

विज्ञापन
Assam Bhavan to come up in Maharashtra announces CM Shinde Sena MP Sanjay Raut says it already exists
हिमंत बिस्व सरमा, एकनाथ शिंदे - फोटो : ट्विटर/ हिमंत बिस्व सरमा

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने नवी मुंबई में असम भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उनके असम समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा ने अनुरोध किया था। गुवाहाटी में सरमा के साथ बैठक के बाद शिंदे ने कहा कि इसी तरह असम में महाराष्ट्र भवन बनेगा। 

विज्ञापन


हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, असम भवन पहले से ही नवी मुंबई में मौजूद है। हर राज्य यहां जमीन चाहता है, महाराष्ट्र के पास अन्य राज्यों में जमीन नहीं है। 
विज्ञापन


शिंदे और सरमा के बीच रविवार को गुवाहाटी के उसी होटल में बैठक हुई, जहां शिंदे और शिवसेना के अन्य बागी विधायक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने से पहले 11 दिनों तक रुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने उद्योग, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। 

बयान में कहा गया है कि शिंदे ने महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष के दौरान समर्थन के लिए सरमा का धन्यवाद दिया। शिंदे ने सरमा को महाराष्ट्र आने का न्योता भी दिया। इसमें आगे कहा गया है कि शिंदे ने नवी मुंबई में असम भवन के निर्माण के लिए सरमा के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। असम सरकार भी उत्तर पूर्वी राज्य में महाराष्ट्र भवन की स्थापना के लिए भूमि प्रदान करेगी। 

बयान में सरमा के हवाले से कहा गया है कि जब शिंदे को अहसास हुआ कि उनकी पार्टी (शिवसेना) का रास्ता गलत है और वह इसे ठीक करना चाहते हैं, तो सभी सहायता प्रदान की गई। 


इस बीच, पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि नवी मुंबई में असम भवन पहले से मौजूद है। राउत ने कहा, हर राज्य मुंबई में जमीन चाहता है। लेकिन, महाराष्ट्र की अन्य राज्यों में जगह नहीं है। उसके उद्योग छीन लिए जाते हैं और उसकी जमीन पर दावा ठोक दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा, असम के मुख्यमंत्री एक पूर्व कांग्रेसी हैं और शिंदे एक पूर्व शिवसैनिक हैं। दोनों पार्टी बदलने के बाद मुख्यमंत्री बने। इसलिए, दलबदलुओं का साथ अच्छा चल रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed