फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Baibhav award to Ranjan Gogoi and Assam Saurav award to Hima Das Know why he was awarded this

Assam: रंजन गोगोई को 'असम बैभव' और हिमा दास को 'असम सौरव' का पुरस्कार; जानें क्यों इससे नवाजे गए

Wed, 17 Jan 2024 07:43 PM IST
एन. अर्जुन एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: एन. अर्जुन Updated Wed, 17 Jan 2024 07:43 PM IST
सार

इस वर्ष राज्य सरकार चार असम सौरव और सत्रह असम गौरव पुरस्कारों सहित कुल 22 हस्तियों को नागरिक पुरस्कार प्रदान करेगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने चार असम सौरव और सत्रह असम गौरव पुरस्कारों सहित कुल 22 हस्तियों को नागरिक पुरस्कार प्रदान किए हैं।

विज्ञापन
Assam Baibhav award to Ranjan Gogoi and Assam Saurav award to Hima Das Know why he was awarded this
रंजन गोगोई - फोटो : twitter

विस्तार

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'असम बैभव', जबकि हिमा दास (एथलेटिक्स) सौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इसकी घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की। 

विज्ञापन


रंजन गोगोई 46वें सीजेआई और पूर्वोत्तर से यह पद संभालने वाले पहले न्यायाधीश थे। उनके कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक दशक पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। पुरस्कार के रूप में गोगोई को प्रशस्ति पत्र, प्रमाणपत्र, पदक और 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस वर्ष राज्य सरकार चार असम सौरव और सत्रह असम गौरव पुरस्कारों सहित कुल 22 हस्तियों को नागरिक पुरस्कार प्रदान करेगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने चार असम सौरव और सत्रह असम गौरव पुरस्कारों सहित कुल 22 हस्तियों को नागरिक पुरस्कार प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हस्तियों को असम सौरव सम्मान
जानकारी के मुताबिक 'असम सौरव' चार हस्तियों को प्रदान किया जाएगा। गाजियाबाद के डॉ. किशन चंद नौरियाल (कला और संस्कृति), एल्विस अली हजारिका (तैराकी), हिमा दास (एथलेटिक्स) और (तिवा नृत्य) के लिए नादिराम देउरी को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, पदक और 4 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।


17 हस्तियों को असम गौरव पुरस्कार
जानकारी के मुताबिक 17 हस्तियों को 'असम गौरव' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रंजीत गोगोई (लोक और बिहू नृत्य प्रतिपादक), पार्वती बरुआ (पशु संरक्षण गतिविधियां), देबोजीत चियांगमाई (साउंड इंजीनियर), द्रोणो भुयान (ओजा पाली), नीलम दत्ता (जैविक खेती), अनुपम डेका (उद्योगपति), सौम्यदीप दत्ता (वन्यजीव संरक्षण), बसंत चिरिंग फुकन (मशरूम की खेती), मनेंद्र डेका (हस्तशिल्प), मीनाक्षी चेतिया (सामाजिक सेवा), पखिला लेखटेपी (कार्बी लोक), तेनजिंग बोडोसा (हाथी के अनुकूल चाय बागान), निर्मल डे (चटाई), जेसीन कुम्बांग पाओ (बुनाई), मैरी हस्सा (सामाजिक सेवा), उपेन्द्र राभा (काले चावल की खेती) और राहुल गुप्ता (हाइड्रोपोनिक खेती) को दिया जाएगा। असम गौरव पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, पदक और 3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed