फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly MLA Disqualification issue Speaker decision Congress MLA Sherman Ali Ahmed Bhupen Bora

Assam MLA Disqualification: निलंबित विधायक शरमन अली मामले में विधानसभा स्पीकर ने अपील ठुकराई, कांग्रेस भड़की

Sun, 05 Jan 2025 08:51 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 05 Jan 2025 08:51 PM IST
सार

असम में विधानसभा अध्यक्ष ने निलंबित कांग्रेस विधायक को अयोग्य करार दगेने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। पार्टी नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस फैसले को राजनीतिक रूप से दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी पुनर्गठन की योजना भी बनाई है।

विज्ञापन
Assam Assembly MLA Disqualification issue Speaker decision Congress MLA Sherman Ali Ahmed Bhupen Bora
असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम विधानसभा अध्यक्ष ने निलंबित कांग्रेस विधायक को अयोग्य ठहराने की मांग वाली अपील खारिज कर दी है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता ने याचिका दायर की थी। पार्टी के मुताबिक निलंबित विधायक शरमन अली अहमद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और उनकी सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस याचिका पर सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि याचिका में विधायक को अयोग्य ठहराने के लिए जरूरी पर्याप्त आधार नहीं हैं।
विज्ञापन


विधानसभा स्पीकर ने यह भी कहा कि याचिका में तथ्यों की कमी पाई गई। इसके साथ-साथ कानून के तहत पर्याप्त प्रमाण भी नहीं मिले। दल-बदल कानून और पार्टी अनुशासन के मुद्दों पर विधानसभा अध्यक्ष का निर्णय निर्णायक हो सकता है। ऐसे में यह यह मामला राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


स्पीकर के फैसले के बाद विधायक अपनी सदस्यता बनाए रख सकते हैं। अब पार्टी नेतृत्व को इस पर विचार करना होगा कि आगे की रणनीति क्या होगी। विधानसभा स्पीकर के फैसले से नाराज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा, फैसला 'राजनीतिक रूप से अक्षम्य' है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले से भाजपा को अधिक नुकसान होगा। बोरा ने कहा, असम आंदोलन और उसके शहीदों का कथित रूप से अपमान करने के कारण अहमद को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी पुनर्गठन की योजना
बोरा ने रविवार को कहा, कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी में बड़े पैमाने पर फेरबदल करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की क्षमता का आकलन किया गया है। इस आधार पर पार्टी ने लगभग 90 फीसदी पदाधिकारियों को बदलने का पैसला लिया है। बोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनान के लक्ष्य के साथ फरवरी में राज्यव्यापी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed