फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly Election 2026 Date Announced Vidhan Sabha Poll Voting Result Dates ECI News in Hindi

Assam Election Schedule: असम में कितने घटे मतदान के चरण, कब तक होंगे नामांकन, मतदान की क्या तारीख?

Sun, 15 Mar 2026 04:51 PM IST
Kirtivardhan Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Sun, 15 Mar 2026 04:51 PM IST
सार

Assam Vidhan Sabha Chunav Date 2026: असम में विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म हो रहा है। यानी चुनाव इससे पहले ही कराए जाने थे। असम में 2021 के विधानसभा चुनाव तीन चरण में कराए गए थे।

विज्ञापन
Assam Assembly Election 2026 Date Announced Vidhan Sabha Poll Voting Result Dates ECI News in Hindi
असम में विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। राज्य में इस बार एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 मई 2026 को होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि असम में विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म हो रहा है। यानी चुनाव इससे पहले ही कराए जाने थे। असम में 2021 के विधानसभा चुनाव तीन चरण में कराए गए थे। मतदान की तारीखें 27 मार्च, 1 अप्रैल और छह अप्रैल रखी गई थीं। वहीं, मतगणना 2 मई 2021 को हुई थी। 
विज्ञापन

क्या रहे थे असम में पिछली बार चुनाव के नतीजे?
असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। यह राज्य में पहली बार था कि किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता हो।

दूसरी तरफ कांग्रेस और एआईयूडीएफ के नेतृत्व वाली महाजोत 50 सीट जीतने में सफल रही थी। जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने निर्दलीय के रूप में शिवसागर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed