असम चुनाव : कामरूप में बोले शाह- अंदर ही अंदर लड़ाई लगाना राहुल बाबा की पार्टी का काम है
अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपना घोषणापत्र बदरुद्दीन अजमल के अनुसार बनाया है। अजमल जैसे नेता के साथ, क्या कांग्रेस घुसपैठ रोक सकती है? अजमल की नजर सीमा पर है। अजमल, आप दिवास्वप्न क्यों देखते हैं, आपको कोई चाबी नहीं मिलेगी।
विस्तार
असम के कामरूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंदर ही अंदर लड़ाई लगाना कांग्रेस पार्टी का काम है। असम और बंगाल के लोगों के बीच झगड़ा लगाना, अपर और लोअर असम के बीच झगड़ा लगाना, बोडो और नॉन बोडो के बीच झगड़ा लगाना, ट्राइब और नॉन ट्राइब के बीच झगड़ा लगाना राहुल बाबा की पार्टी की पहचान है।
अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपना घोषणापत्र बदरुद्दीन अजमल के अनुसार बनाया है। अजमल जैसे नेता के साथ, क्या कांग्रेस घुसपैठ रोक सकती है? अजमल की नजर सीमा पर है। अजमल, आप दिवास्वप्न क्यों देखते हैं, आपको कोई चाबी नहीं मिलेगी।
असम के कामरूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अंदर ही अंदर लड़ाई लगाना उनका काम है। असम और बंगाल के लोगों के बीच झगड़ा लगाना, अपर और लोअर असम के बीच झगड़ा लगाना, बोडो और नॉन बोडो के बीच झगड़ा लगाना, ट्राइब और नॉन ट्राइब के बीच झगड़ा लगाना राहुल बाबा की पार्टी की पहचान है। अमित शाह ने कहा कि कामरूप जिला और हाजों के अंदर हमने 3740 गरीबों के मकान बनाए हैं, जिनमें 1200 से ज्यादा अल्पसंख्यक भाइयों के मकान हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1700 मकान बनाए गए हैं।
शाह ने कहा, हमने वादा किया है कि असम और नॉर्थईस्ट के बैंबू को कागज में और अन्य दूसरे उत्पादों में परिवर्तित करके असम की जनता को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। असम के हर गांव में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। असम भारत का स्पोर्ट हब बनें, इसलिए 2038 के एशियाई खेलों के लिए गुवाहाटी को तैयार करने का काम किया जाएगा।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी। उन्होंने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान उनके द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन को सफलतापूर्वक मुक्त कराने के बाद असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी।
अजमल ने कथित तौर पर दावा किया था कि राज्य में अगली सरकार के गठन का ताला और चाबी (एआईयूडीएफ का चुनाव चिह्न) उनके हाथ में है। इस पर तंज करते हुए, शाह ने कहा कि जनता तय करेगी कि असम में सरकार कौन चलाएगा। शाह ने चिरांग जिले के बिजनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कान खोल कर सुन लो अजमल, असम को घुसपैठियों का अड्डा फिर से नहीं बनने देंगे।
'ताला और चाबी' असम की जनता के हाथ
- उन्होंने कहा कि अजमल दावा करते हैं कि अगली सरकार बनाने की 'ताला और चाबी' उनके हाथों में है और वह तय करेंगे कि असम में अगली सरकार कौन बनाएगा, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं है कि 'ताला और चाबी' असम की जनता के हाथ में है।
- शाह ने कांग्रेस पर घुसपैठ रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें और पांच साल दे दीजिए, आदमी तो क्या, परिंदे भी घुस नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि (कांग्रेस के) पूर्व मुख्यमंत्री, तरुण गोगोई ने अजमल को खारिज करते हुए कहा था, 'कौन है अजमल' लेकिन अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि एआईयूडीएफ 'असम की पहचान' है।
- राहुल गांधी पर शाह ने आरोप लगाया कि वह (गांधी) अजमल के असम की पहचान होने के बारे में बात कर रहे हैं जबकि यह राज्य वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव, भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई और भूपेन हजारिका का है, जो असम की पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं और कांग्रेस तथा अजमल को इसे बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उन्होंने दावा किया कि केंद्र और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की डबल इंजन सरकार ने सफलतापूर्वक राज्य में हिंसा और आंदोलन के दौर को समाप्त किया और राज्य को विकास के मार्ग पर ले गए। शाह ने कहा कि पांच साल पहले, मैं पार्टी अध्यक्ष के रूप में आपके पास आया था और असम को हिंसा और आंदोलन से मुक्त करने तथा विकास सुनिश्चित करने का वादा किया था।
- उन्होंने कहा कि हमने अपने वादे पूरे किए हैं तथा हमें और पांच साल दिए जाते हैं तो हम राज्य को घुसपैठ मुक्त और बाढ़ मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर उग्रवाद की समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उग्रवाद की वजह से कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोडो समझौते पर हस्ताक्षर के लिए पहल की, जिससे राज्य में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ। शाह बुधवार को ही हाजो और सोनापुर में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.