फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam, Arunachal Pradesh and Sikkim People suffering due to floods and landslides

आफत: पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन से लोग बेहाल, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; बाढ़ ने अब तक 26 की ली जान

Thu, 20 Jun 2024 05:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/गुवाहाटी/गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/गुवाहाटी/गंगटोक Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 05:19 AM IST
सार

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के 15 जिलों के 470 गांवों बाढ़ में डूबे हुए हैं। अभी तक बाढ़ से 1.61 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को हैलाकांदी में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Assam, Arunachal Pradesh and Sikkim People suffering due to floods and landslides
असम में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के करीमगंज जिले के बदुरपुर इलाके में मंगलवार की रात भूस्खलन के कारण एक ही परिवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन नाबालिग थे।  

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के 15 जिलों के 470 गांवों बाढ़ में डूबे हुए हैं। अभी तक बाढ़ से 1.61 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को हैलाकांदी में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर करीमगंज जिले में हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, विभिन्न राजस्व चक्रों में 40 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में करीब 12,000 लोगों ने शरण ले रखी है। अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ईटानगर में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, दोइमुक-पोतिन रोड और ईटानगर-यूपिया रोड के कई हिस्सों में जलभराव की सूचना है।
विज्ञापन


सिक्किम : मंगन में फंसे 158 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
पिछले कई दिनों से चुंगथांग और मंगन के लाचुंग में फंसे 158 पर्यटकों को बुधवार को सुरक्षित निकाल गया। पिछले तीन दिनों में यहां से 1,447 पर्यटकों को निकाला गया। वहीं, सिक्किम के सांसद इंद्रर हांग सुब्बा ने नुकसान का आकलन करने, भूस्खलन के बाद राहत गतिविधियों के समन्वय के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed