{"_id":"668735b125d1ac38ec0e87fa","slug":"assam-ahom-moidam-ready-to-included-in-unesco-world-heritage-site-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: अहोम मोइदम यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल होने को तैयार, चीन के शाही मकबरों से होती है इसकी तुलना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: अहोम मोइदम यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल होने को तैयार, चीन के शाही मकबरों से होती है इसकी तुलना
Fri, 05 Jul 2024 05:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:22 AM IST
सार
आईसीओएमओएस ने 21-31 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाले विश्व धरोहर समिति के 46वें साधारण सत्र के लिए ‘सांस्कृतिक एवं मिश्रित संपत्तियों के नामांकन की मूल्यांकन’ रिपोर्ट तैयार की है। इसमें मैदाम का भी नाम है।
विज्ञापन
अहोम मोइदम
- फोटो : एक्स
विस्तार
असम के चराइदेव जिले में शाही परिवारों का कब्रगाह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल होने को तैयार है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल परिषद (आईसीओएमओएस) ने अहोम युग के ‘मोइदम’ या मैदाम (शाही परिवार का कब्रिस्तान) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
आईसीओएमओएस ने 21-31 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाले विश्व धरोहर समिति के 46वें साधारण सत्र के लिए ‘सांस्कृतिक एवं मिश्रित संपत्तियों के नामांकन की मूल्यांकन’ रिपोर्ट तैयार की है। इसमें मैदाम का भी नाम है। रिपोर्ट में दुनिया भर से मिले 19 नए नामांकनों सहित कुल 36 नामांकनों का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन
अंत्येष्टि परंपराओं का असाधारण उदाहरण
फ्रांस का अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन आईसीओएमओएस सांस्कृतिक विरासत के लिए यूनेस्को का एक सलाहकार निकाय है। उसने रिपोर्ट में कहा है कि पहाड़ियों, जंगलों और पानी की प्राकृतिक विशेषताओं के साथ काम करने वाले मोइदम असाधारण उदाहरण है। यह मूर्त रूप में उनकी अंत्येष्टि परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है। विकास का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। अधिकतर मोइदाम अछूते हैं।
विज्ञापन
कब क्या हुआ
- मोइदम पहली बार 2014 में यूनेस्को विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल हुआ।
- पीएम मोदी की दिलचस्पी से यह नामांकन संभव हो पाया।
- जनवरी 2023 में इसका भारत की तरफ से आधिकारिक नामांकन किया गया।