Assam: पत्नी के थे अवैध संबंध, तलाक होने के बाद 40 लीटर दूध से नहाया पति, बोला- आज से मैं आजाद हूं
Assam: पत्नी के बार-बार भागने से परेशान असम के माणिक अली ने आखिरकार तलाक लिया। उन्होंने पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में 40 लीटर दूध से नहाकर आजादी का जश्न मनाया। दूध से नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
असम के नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से तलाक के बाद दूध से नहाकर आजादी का जश्न मनाया। उसने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहाहै।
माणिक अली नामक व्यक्ति पत्नी से तलाक के बाद बहुत खुश था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंधों के चलते भाग जाने का इतिहास रहा है। वीडियो में अली को यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं आज से आजाद हूं। बोरोलियापारा निवासी अली ने दावा किया कि उसकी पत्नी दो बार भाग चुकी थी और उसने अपनी नाबालिग बेटी की खातिर उसे दोनों बार वापस आने के लिए मना लिया था।
He's Manik from Assam.
He's Very Happy & celebrating with bathing in 40 litres of milk.
Why's he Happy?
Because his divorce from his wife is confirmed by court.
But you must respect his wife. She didn't ever try to kill him. Instead ran away with her boyfriend twice before. pic.twitter.com/hNItoDhjm6विज्ञापन विज्ञापन— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) July 14, 2025
लेकिन अनिश्चितता में साथ रहने के बजाय दोनों ने तलाक के लिए कानूनी रास्ता अपनाया, जो कुछ दिन पहले मंजूर हो गया। आधिकारिक तौर पर तलाक हो जाने के बाद अली ने इस मौके को अनोखे अंदाज में मनाने का फैसला किया। उसने चार बाल्टियों में 40 लीटर दूध इकट्ठा किया और उससे नहाया। इस दौरान वह बार-बार कहता रहा, मैं आजाद हूं...मैं आजाद हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.