फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Mob lynched Abhijit Nath and called her girlfriend informing that they have killed him

असम: बच्चा चोर के शक में भीड़ ने दो युवकों को मारा, गर्लफ्रेंड को फोन करके कहा- हमने उसे मार दिया

Mon, 11 Jun 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jun 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Assam: Mob lynched Abhijit Nath and called her girlfriend informing that they have killed him
मृतक अभिजीत नाथ और नीलोत्पल दास

असम के कारबी आंग्लालांग में एक पिकनिक की जगह से लौटते समय गांव वालों ने बच्चा चोर होने के संदेह में दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। सोशल मीडिया पर इस पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया था। इन युवकों के नाम अभिजीत नाथ (30) और नीलोतपल दास (29) हैं। नाथ ने साल 2004 में गुवाहाटी के लिटिल फ्लावर स्कूल से दसवीं पास की थी। उसके दोस्तों का कहना है कि वह एक शर्मीला और बेहद कम बोलने वाला लड़का था। 

विज्ञापन


जैसे ही उसकी मौत की खबर और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया नाथ के दोस्त काफी परेशान हो गए। उनका कहना है कि जिस लड़के ने कभी किसी मक्खी तक को दुख नहीं पहुंचाया वह कैसे बच्चा चुरा सकता है। अभिजीत अपने घर से शुक्रवार की सुबह कुछ मछलियों की तलाश में निकला था तभी लगभग 200 लोगों की भीड़ ने उसे बांस की छड़ों से पीट-पीटकर मार दिया। नाथ की बहन नम्रता शहरिया दास ने बताया 'शाम को 6 बजे अपनी गर्लफ्रेंड को फोन करके कहा कि वह जल्द ही घर वापस लौट आएगा। लेकिन आधे घंटे बाद ही उसका फोन पहुंच से बाहर आने लगा।'
विज्ञापन


रात के 8 बजे नाथ के कथित हमलावर ने उसकी गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि हमने उसे मार दिया है। तुम इसकी खबर कल अखबार में पढ़ोगी। उसे दूसरा फोन कारबी आंग्लालांग पुलिस से मिला जिसने बताया कि वह मर चुका है। देर रात उसके शव को घर पर लाया गया। नम्रता ने कहा, 'अभिजीत बहुत ज्यादा बोलता नहीं था लेकिन वह सभ्य था। वह फूडी था और जानवरों के प्रति जुनूनी था। वह कैसे किसी बच्चे को चुरा सकता है। इस घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है और हजारों लोग उसके लिए न्याय मांग रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इकलौते बेटे की मौत की वजह से अजीत और शशिप्रवा नाथ बहुत दुखी हैं। उन्होंने बताया कि वह घर में राजाओं की तरह रहता था। उसका एक कमरा एक्वेरियम से भरा हुआ है। बहन नम्रता ने कहा मेरा भाई जल्द ही शादी करने वाला था। हमलावरों ने उसके चेहरे पर इतने चाकू मारे थे कि हम उसे पहचान तक नहीं पाए। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed