{"_id":"60aacac58ebc3e4b3b57d41f","slug":"assam-8-militants-of-dimasa-liberation-army-killed-in-encounter-with-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के आठ उग्रवादी ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के आठ उग्रवादी ढेर
Mon, 24 May 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दीफू (असम)
एजेंसी, दीफू (असम)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 24 May 2021 03:06 AM IST
सार
- असम-नागालैंड की सीमा के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के आठ उग्रवादी मारे गए
विज्ञापन
असम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर
- फोटो : ANI
विस्तार
सुरक्षा बलों ने रविवार को दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के आठ उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर कर दिए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ नगालैंड सीमा से सटे पश्चिमी कारबी आंगलोंग जिले में हुई। इससे पहले पुलिस ने उग्रवादी हमले के बाद जवाबी फायरिंग में इस प्रतिबंधित संगठन के छह सदस्यों के मारे जाने का दावा किया था, क्योंकि दो अन्य उग्रवादियों के शव तब तक बरामद नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह दाउजीफांग क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या के बाद से ही पूरे जिले में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी दौरान एक मुखबिर से मिचीबेलुंग क्षेत्र में प्रतिबंधित डीएनएलए के उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली।
विज्ञापन
इसके बाद पश्चिमी कारबी आंगलोंग के अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में पुलिस और असम राइफल्स के जवानों की टीम ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान उग्रवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में प्रतिबंधित संगठन डीएनएलए के आठ उग्रवादी ढेर हो गए।
विज्ञापन
छह उग्रवादियों के शव तत्काल बरामद कर लिए गए, लेकिन दो अन्य के शव बाद में मुठभेड़ स्थल से थोड़ी दूरी पर मिले। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के आधार पर उनके संगठन के शीर्ष नेताओं में से होने की संभावना सामने आई है। अधिकारी के मुताबिक, मारे गए उग्रवादियों के पास चार एके-47 राइफल और बहुत सारे अतिरिक्त कारतूस बरामद किए गए हैं।