फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: 1,433-page charge sheet filed in Rs 105 crore SCERT scam case

Assam: 105 करोड़ रुपये के एससीईआरटी घोटाला मामले में 1,433 पन्नों की चार्जशीट दायर

Sat, 29 Jul 2023 07:18 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 29 Jul 2023 07:18 PM IST
सार

मई में मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने मामले के सिलसिले में गुवाहाटी के दो पत्रकारों सहित चार और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें पत्रकारों की पहचान पुजामोनी दास उर्फ हनी कश्यप और भास्कर ज्योति हजारिका के रूप में की गई...

विज्ञापन
Assam: 1,433-page charge sheet filed in Rs 105 crore SCERT scam case
scam - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

असम में 105 करोड़ रुपये के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) घोटाले के संबंध में मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता सेल ने एक विशेष अदालत के समक्ष 1433 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें घोटाले में शामिल 21 आरोपियों के बारे में विस्तृत गतिविधियों का वर्णन किया गया है। आरोपपत्र में निलंबित आईएएस अधिकारी सेवाली देवी शर्मा समेत छह अन्य सरकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को दाखिल चार्जशीट में कथित संलिप्तता के लिए पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं सहित पांच ठेकेदारों को भी नामित किया गया था। अदालत ने छह सरकारी कर्मचारियों द्वारा निभाई गई भूमिकाओं की विभागीय जांच की अनुमति भी दे दी।

विज्ञापन

मई में मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने मामले के सिलसिले में गुवाहाटी के दो पत्रकारों सहित चार और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें पत्रकारों की पहचान पुजामोनी दास उर्फ हनी कश्यप और भास्कर ज्योति हजारिका के रूप में की गई। इसी मामले में आरटीआई कार्यकर्ता अनुप सैकिया और रबिजीत गोगोई की भी गिरफ्ताीर हुई थी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निलंबित आईएएस अधिकारी सेवाली देवी शर्मा को सीएम की विजिलेंस सेल ने उनके दामाद अजीत पाल के साथ राजस्थान से गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि कथित घोटाला 2017 और 2020 के बीच राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), असम के कार्यकारी अध्यक्ष और निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed