फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   asom police lans nayak bullet hit dead body found, was posted at cm's residence

जवान का गोलियों से छलनी शव बैरक से बरामद, सीएम आवास पर थी तैनाती

Mon, 17 Sep 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Mon, 17 Sep 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
asom police lans nayak bullet hit dead body found, was posted at cm's residence
असम पुलिस लांस नाइक

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर तैनात असम पुलिस के एक लांस नायक का गोलियों से छलनी शव उसके बैरक से बरामद किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, शुक्लेश्वर कथार (40) का शव रविवार को बरामद किया गया। यह घटना रविवार रात लगभग आठ बजे की है। उस समय कथार बैरक में अकेले थे। उनकी ड्यूटी दोपहर में दो बजे खत्म हो गई थी।
विज्ञापन


गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त प्रदीप सालोई ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर सरकारी एके-47 राइफल से गलती से गोली चल जाने का।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बैरक पहुंच कर देखा कि कथार खून से लथपथ पड़े हैं। गोलियां उनके पेट में लगी थीं। घटनास्थल पर ही रायफल के पांच खाली कारतूस भी पड़े थे। 


पुलिस आयुक्त के मुताबिक, लांस नायक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पुलिस महानिदेशक डॉ. कुल सैकिया को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed