फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asian Games: Silver medalist Aishwarya gets Rs 50 lakh reward, Maharashtra government increases prize money

Asian Games: रजत पदक विजेता ऐश्वर्या को 50 लाख का इनाम, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई इनामी राशि

Sat, 21 Oct 2023 11:47 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 11:47 PM IST
सार

राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे ने कहा कि राज्य सरकार ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके मार्गदर्शकों को सम्मानित करने के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दस गुना बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Asian Games: Silver medalist Aishwarya gets Rs 50 lakh reward, Maharashtra government increases prize money
ऐश्वर्या मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में हुए एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दी जाने वाली इनामी राशि में 10 गुना बढ़ोत्तरी की है। इससे उत्तर प्रदेश के जौनपुर की बेटी ऐश्वर्या मिश्रा को 50 लाख रुपए नगद इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे ने कहा कि राज्य सरकार ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके मार्गदर्शकों को सम्मानित करने के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दस गुना बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आठ दिन पहले उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने खेल व युवक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से एशियाई खेल प्रतियोगिता में पदक विजेताओं की इनाम राशि की तुलना करते हुए रकम बढ़ाने को लेकर चर्चा के बाद यह इनामी राशि बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन


एशियन गेम्स में व्यक्तिगत खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता को एक करोड़ रुपए कोच को 10 लाख, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख और कोच को 7.50 तथा कांस्य पदक विजेता को 50 लाख और कोच को पांच लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह टीम गेम में स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख कोच को 7.50 लाख, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कोच को पांच लाख तथा कांस्य पदक विजेताओं को 25 लाख और कोच को 2.50 लाख रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेताओं को पहले मिलते थे 10 लाख
महाराष्ट्र में पहले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओें को 10 लाख और कोच को 2.50, रजत पदक विजेताओं को 7.50 और कोच को 1.87 लाख और कांस्य पदक विजेता को 5 लाख और कोच को 1.2 लाख रुपए प्रदान किए जाते थे। लेकिन अब एशियाई खेलों में पदक नहीं जीतने वाले खिलाड़ियों को भी दस लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। मुंबई में उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। बांद्रा स्थित संघ भवन में ऐश्वर्या मिश्रा को समाज की ओर से सम्मानित करने के दौरान संतोष सिंह ने सरकार से खिलाड़ियों की इनामी राशि बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed