फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asia first loco pilot will attend PM Modi swearing-in ceremony Maharashtra updates in hindi

Maharashtra: दुबई में फंसी 29 वर्षीय महिला का सफल रेस्क्यू; महिला ने 300 करोड़ की संपत्ति के लिए ससुर को मारा

Fri, 07 Jun 2024 10:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Asia first loco pilot will attend PM Modi swearing-in ceremony Maharashtra updates in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन चला रहीं यादव उन दस लोको पायलटों में शामिल हैं। जिन्हें 9 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। यादव पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र के सतारा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1988 में हुआ था। 

विज्ञापन

दुबई में फंसी महिला का रेस्क्यू
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में एक एजेंट ने महाराष्ट्र की महिला को बंधक बना रखा था। 29 वर्षीय इस महिला को मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने भारतीय दूतावास के कर्मचारियों की मदद से छुड़ाने में कामयाबी पाई है। पुलिस के भरोसा सेल की सहायक निरीक्षक तेजश्री शिंदे ने बताया कि पीड़िता इस साल आठ अप्रैल को दिल्ली के एक एजेंट तरुण (40) के माध्यम से दुबई गई थी। एजेंट ने उसे होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी और 70 हजार रुपये प्रति माह वेतन का झांसा दिया था। पुलिस के मुताबिक दुबई पहुंचने के बाद एजेंट ने उसका पासपोर्ट और वीजा अपने कब्जे में ले लिया और उसे 40-50 अन्य महिलाओं के साथ एक होटल में रखा गया। महिला की तबीयत खराब होने के बावजूद एजेंट ने उससे कहा कि उसे कम से कम छह महीने तक वहां काम करना ही होगा। उसका वेतन रोके जाने के अलावा तरुण ने महिला को वापस भेजने का रिश्तेदारों का अनुरोध भी अनसुना कर दिया। 3 जून को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के भरोसा प्रकोष्ठ ने भारतीय राजदूत से संपर्क कर होटल के मालिक से बात की और गुरुवार को भारत पहुंची महिला को उसके परिजनों से मिलाया गया।

विज्ञापन


शरद पवार पर भाजपा मंत्री पाटिल की टिप्पणी पसंद नहीं आई: अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य के भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बयान से असहमति जताई है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान शरद पवार पर पाटिल की टिप्पणी को लेकर नाखुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पाटिल को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी यही कहा था और अब भी यही कह रहा हूं। लोगों को पाटिल का यह बयान पसंद नहीं आया कि वे (अजित) चाचा शरद पवार को हराने के लिए बारामती आए हैं। बता दें कि अजित पवार की पत्नी बारामती में सुप्रिया सुले से 1.5 लाख से अधिक मतों से हार गईं। पाटिल ने बारामती में एनसीपी के मुखिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2019 के चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में जनादेश को कमजोर करने के लिए शिवसेना को छीन लिया, जबकि गठबंधन को 161 सीटें मिली थीं। पाटिल ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता बारामती में शरद पवार की हार चाहते हैं। हमारे लिए यही काफी है. अजित पवार ने तब पाटिल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "शरद पवार बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं थे। पाटिल ने यह गलत बयान दिया था। यहां तक कि हमने उनसे बारामती में प्रचार न करने को भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिट एंड रन नहीं हत्या का मामला: 300 करोड़ की संपत्ति के लिए ससुर को मारा, आरोपी महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस की नागपुर अपराध शाखा ने अपने ससुर की हत्या की साजिश रचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला नगर नियोजन अधिकारी के रूप में काम करती थी। उसे अपने ससुर की हत्या की कथित तौर पर योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि महिला की नजर ससुर की 300 करोड़ रुपये की संपत्ति पर थी। पुलिस के मुताबिक 22 मई को बालाजी नगर में कार से कुचलकर पुरुषोत्तम पुत्तेवार (82) की मौत हो गई थी। जांच और इलाके के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि यह हिट एंड रन का मामला नहीं, हत्या का मामला है। पुलिस ने बताया कि व्यापक जांच के बाद नगर नियोजन विभाग में सहायक निदेशक अर्चना मनीष पुत्तेवार (53) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे नौ जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी  ने बताया, उसने अपने ससुर की हत्या करने के लिए आरोपी को पुरानी कार खरीदने के लिए पैसे दिए। हत्या को दुर्घटना का रूप देने का भरसक प्रयास हुआ। इसका मकसद मृतक की 300 करोड़ रुपये की संपत्ति कब्जाना था।


मराठवाड़ा में जल संकट गंभीर; 11 प्रमुख बांधों में से 5 में जलस्तर शून्य प्रतिशत पर पहुंचा
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गंभीर जल संकट की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 11 प्रमुख जलाशयों में से पांच में पानी बिल्कुल नहीं बचा है। इलाके में सबसे बड़े जयकवाड़ी बांध में वर्तमान में कुल भंडारण क्षमता का केवल चार प्रतिशत ही पानी शेष है। अधिकारियों ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, परभणी, हिंगोली, धाराशिव, लातूर और नांदेड़ जिले शामिल हैं। पिछले साल कम बारिश के कारण इस क्षेत्र की 11 प्रमुख परियोजनाओं में पानी की कमी हो गई है। इनमें से चार जलाशयों में जलस्तर शून्य प्रतिशत पर पहुंच गया है। संभागीय आयुक्त कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र का सबसे बड़ा जलाशय जयकवाड़ी बांध वर्तमान में केवल तीन टीएमसी (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) पानी ही बचा है, जो इसकी कुल भंडारण क्षमता का केवल 4 प्रतिशत है। पांच जलाशय जहां जल स्तर शून्य प्रतिशत हो गया है उनके नाम हैं- सिद्धेश्वर (हिंगोली), माजलगांव और मंजारा (दोनों बीड), निम्ना टेरना और सिना कोलेगांव (दोनों धाराशिव)।

सात अन्य परियोजनाओं का जल स्तर: 

  • जयकवाड़ी (छत्रपति संभाजीनगर) 4.04 प्रतिशत
  • निम्न दुधना (परभणी) 6.23
  • विष्णुपुरी (नांदेड़) 15.58
  • मनार (नांदेड़) 22.63
  • येलदारी (परभणी) 26.66 
  • पेनगंगा (नांदेड़) 29.23 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed