फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnaw Centre to introduce policy or new law on online gaming soon

केंद्रीय मंत्री वैष्णव बोले: ऑनलाइन गेमिंग पर नया कानून पेश करेगा केंद्र, दिसंबर 2023 तक चलेगी वंदे मेट्रो

Sun, 18 Dec 2022 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 10:40 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री यह भी कहा कि रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण कर रहा है, जो 1950 और 1060 के दशक के डिजाइन की जगह लेगी। उन्होंने कहा कि पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में शुरू होगी।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw Centre to introduce policy or new law on online gaming soon
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि केंद्र ऑनलाइन गेमिंग के समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को देखते हुए उचित नीति या नया कानून लेकर आएगा। वैष्णव ने बताया कि हाल ही में उन्होंने सभी राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग के प्रभावों को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


रेलवे, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा संभालने वाले वैष्णव ने कहा, हर राज्य ने समाज पर ऑनलाइन गेमिंग के प्रभाव के बारे में गंभीर चिंता जताई है। लोग इसके आदी हो रहे हैं और अजीत तरह का व्यवहार दिखा रहे हैं। जो कि मानदंडों के भीतर नहीं है। ऑनलाइन गेमिंग समाज के सद्भाव को प्रभावित कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने सभी हितधारकों के साथ एक बहुत ही गंभीर परामर्श की प्रक्रिया शुरू की है। बहुत जल्द हम एक उचित नीति के साथ सामने आने में सक्षम होंगे, जिसमें नया कानून या विनियमन भी शामिल हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, केंद्र डेटा विधेयक और डिजिटल इंडिया विधेयक लेकर आ रहा है। डेटा विधेयक को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह दुनिया के लिए एक आदर्श बन जाएगा। डिजिटल इंडिया विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि इसका मसौदा (ड्राफ्टिंग) तैयार किया जा रहा है। 

वंदे मेट्रो का निर्माण कर रहा रेलवे, दिसंबर 2023 में शुरू होगी : केंद्रीय रेल मंत्री
केंद्रीय मंत्री यह भी कहा कि रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण कर रहा है, जो 1950 और 1060 के दशक के डिजाइन की जगह लेगी। उन्होंने कहा कि पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में शुरू होगी। वैष्णव ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, हम डिजाइन तैयार कर रहे हैं और डिजाइन मई या जून तक आ जाना चाहिए। हम एक विश्वस्तरीय वंदे मेट्रो ट्रेन डिजाइन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ये वंदे मेट्रो ट्रेन इतनी बड़ी संख्या में निर्मित की जाएंगी कि देशभर में 1950 और 1960 के दशक की डिजाइन वाली ट्रेनों को बदल दिया जाएगा। वैष्णव ने कहा, ये वंदे मेट्रो मध्यम वर्ग और गरीबों का ख्याल रखेगी। इसका फोकस अमीर कस्टमरों पर नहीं है। अमीर लोग हमेशा अपना ख्याल रख सकते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मध्यम और निम्न वर्ग के उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करती है, जो खर्च करने में सक्षम नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed