फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnav said Railway fare in India is 10-15 percent less than neighboring countries

Ashwini Vaishnav: 'पड़ोसी देशों से 10-15 फीसदी कम भारत में रेल किराया'; वैष्णव बोले- भारत दुनिया की तीसरी बड़ी

Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने नमो ट्रेन के साथ नई ट्रेनों और व्यवस्था की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, नमो भारत कम दूरी के लिए 50 ट्रेन हैं। वैष्णव ने कहा, जम्मू कश्मीर में एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार हुआ है। जल्द रेलवे वहां भी अपने सफर की शुरुआत करने वाला है। इसको बनाने में 30 हजार टन स्टील लगा है, जो चार एफिल टावर के बराबर है।
 

विज्ञापन
Ashwini Vaishnav said Railway fare in India is 10-15 percent less than neighboring countries
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में विपक्ष के आरोपों का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत में पड़ोसी देशों के मुकाबले 10 से 15 फीसदी कम रेल किराया है। सरकार कम किराए में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे अब आयातक नहीं निर्यातक बन गया है। बड़े पैमाने पर मेट्रो कोच, वैगन और रेल कलपुर्जों का दूसरे देशों को निर्यात किया जा रहा है। भारत अब अमेरिका और चीन के बराबर आकर खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज रेलवे प्रत्येक यात्री से 1 रुपये 38 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया लेता है। जबकि, इस पर 2 रुपये 19 पैसे खर्च आता है, जिसमें 73 पैसा की छूट है। जो किराया बढ़ाया था वह भी प्रति किलोमीटर एक पैसा था। रेलवे ने वर्ष 2020 से किराया नहीं बढ़ाया है। रेलवे 1947 से काम कर रहा है, लेकिन बीते एक दशक में रेलवे के नाम कई उपलब्धियां हैं। भारतीय रेल दुनिया में तीसरे नंबर की रेल व्यवस्था है। रेलवे आयातक नहीं, अब निर्यातक बन गया है। बड़े पैमाने पर मेट्रो कोच, वैगन और रेल कलपुर्जों का विदेशों को निर्यात किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच निर्यात किया जा रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस, सऊदी अरब को बोगियां निर्यात की जा रही हैं। फ्रांस, मेक्सिको, रोमानिया, स्पेन, जर्मनी, इटली को यात्री कोच निर्यात किए जा रहे। बांग्लादेश, श्रीलंका, सेनेगल, मोजांबिक, म्यांमार को लोकोमोटिव निर्यात हो रहा है।
विज्ञापन

 
विद्युतीकरण से रेलवे को फायदा
रेल मंत्री ने कहा, सरकार रेलवे में सुधार पर हर दिन काम कर रही है, जिसके नतीजे आ रहे हैं। विद्युतीकरण से रेलवे को काफी फायदा हुआ है। यात्रियों की संख्या और कार्गों की संख्या बढ़ने के बाद भी ऊर्जा की खपत स्थिर है। इस साल रेलवे स्कोप वन नेट जीरो का लक्ष्य भी प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
300 स्टेशन डिजिटल कंट्रोल रूम से लैस
वैष्णव ने कहा, देश में इस समय 12 हजार से ज्यादा फ्लाईओवर और अंडरपास हैं। देश में 14 लोकोमोटिव बन रहे हैं। 2 लाख के आसपास वैगन जुड़े हैं। 14 हजार पुलों का फिर से निर्माण किया गया है। एआई का उपयोग रेलवे में किया जा रहा है। इसमें 300 स्टेशन डिजिटल कंट्रोल रूम से लैस हैं।
 
रेलवे ने सुरक्षा पर दिया ध्यान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर दुख जताते हुए वैष्णव ने कहा, इस घटना को छोड़कर पूरी व्यवस्था में रेलवे खरा उतरा है। रेलवे ने सुरक्षा पर बहुत ध्यान दिया है। पहले के मुकाबले रेल दुर्घटनाएं काफी कम हो गई हैं। साल 2005 से 2006 के बीच हर दिन दो दुर्घटनाएं हुईं। विपक्ष के प्रीमियम ट्रेन और साधारण ट्रेनों से जुड़े आरोपों पर रेल मंत्री ने कहा कि सरकार मध्य वर्ग के लिए समर्पित है। रेल निम्न और मध्य वर्ग के लिए काम करता है। दोनों वर्ग सरकार के फोकस में हैं।

 एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा रेलवे पुल
केंद्रीय मंत्री ने नमो ट्रेन के साथ नई ट्रेनों और व्यवस्था की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, नमो भारत कम दूरी के लिए 50 ट्रेन हैं। वैष्णव ने कहा, जम्मू कश्मीर में एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार हुआ है। जल्द रेलवे वहां भी अपने सफर की शुरुआत करने वाला है। इसको बनाने में 30 हजार टन स्टील लगा है, जो चार एफिल टावर के बराबर है।

रेल हादसों में 90 प्रतिशत की कमी
वैष्णव ने कहा, 2005-06 में रेल दुर्घटनाओं की संख्या 698 थी, जो आज घटकर 73 रह गई है। रेल हादसों में 90 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई है। 2005-06 में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान 234 दुर्घटनाओं सहित 698 मामले प्रतिदिन औसतन 2 की दर से हुए। ममता बनर्जी के कार्यकाल में 395 मामले प्रतिदिन औसतन 1 की दर से 165 दुर्घटनाओं सहित 395 मामले हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed