{"_id":"5c641759bdec22108404c80e","slug":"ashwini-lohani-became-chairman-of-air-india-after-retirement-from-indian-railway-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड से रिटायर अश्विनी लोहानी बने एयर इंडिया के चेयरमैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे बोर्ड से रिटायर अश्विनी लोहानी बने एयर इंडिया के चेयरमैन
Wed, 13 Feb 2019 06:40 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
chairman ashwani lohani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद से रिटायर हुए अश्विनी लोहानी को एयर इंडिया का चेयरमैन बनाया गया है। लोहानी 31 दिसंबर को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उनकी राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन रिटायरमेंट के करीब सवा महीने बाद ही वह एयर इंडिया के चेयरमैन बनाए गए हैं।
सवा साल से ज्यादा समय तक रेलवे संभाल चुके लोहानी अब भारत सरकार की हवाई सेवा एयर इंडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।
लोहानी अगस्त 2017 में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बने थे। तत्कालीन अध्यक्ष एके मित्तल के इस्तीफे के बाद उन्हें चेयरमैन बनाया गया था। औरेया के पास कैफियत एक्सप्रेस के हादसाग्रस्त होने के बाद मित्तल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद लोहानी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बने थे।