{"_id":"59467cf94f1c1b22628b49ca","slug":"ashok-singhal-s-tomb-site-will-be-the-tourist-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक सिंघल की समाधि स्थल को पर्यटन केंद्र बनाएगी मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अशोक सिंघल की समाधि स्थल को पर्यटन केंद्र बनाएगी मोदी सरकार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
ashok singhal
विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के अस्थि विसर्जन स्थल को केंद्र सरकार पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधारों में से एक सिंघल का 2015 में निधन हो गया था।
विज्ञापन
उनके निधन के बाद उनकी अस्थियों को लगभग छह महीने तक हिमाचल प्रदेश के एक मठ में रखा गया था। बाद में उनकी अस्थियों को पिछले साल जून में तांडी संगम (चंद्रभागा नदी) में विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सिंघल जी की अस्थियां यहां विसर्जित की गई थी, ऐसे में हमेशा के लिए इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस स्थान का खास महत्व है, क्योंकि चंद्रभागा नदी को गंगा के बाद सबसे पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन