फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ashok gehlot says BJP could not be made the state chief for three months

भाजपा तीन महीने तक तो प्रदेश अध्यक्ष बना नहीं पाई: गहलोत  

Thu, 13 Dec 2018 08:11 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
ashok gehlot says BJP could not be made the state chief for three months
ashok-gehlot
राजस्थान में मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कांग्रेस पार्टी में मचे घमासान के बीच भाजपा पर तंज कसते हुए पार्टी नेता अशोक गहलोत ने कहा, भाजपा तीन महीने तक प्रदेश अध्यक्ष तो बना नहीं पाई। गुरुवार शाम को उन्होंने कहा, भाजपा को हमारे मामले में बोलने का क्या अधिकार है। कांग्रेस पार्टी में सभी से पूछकर सीएम का नाम घोषित किया जाता है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेता इस मसले पर विचार कर रहे हैं। बहुत जल्द मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत जो कि खुद भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जाते हैं, ने कहा, राहुल गांधी सभी नेताओं से बात कर रहे हैं। कार्यकर्ता शांति बनाए रखें। मुख्यमंत्री के पद की घोषणा करने का काम कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ दिया गया है। वे इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे कोई भी ऐसी हरकत न करें, जिससे आम लोगों को यह लगे कि कांग्रेस पार्टी में ये क्या हो रहा है। उनके अति उत्साह को देखकर दूसरे लोग यह अंदाजा लगाने लगते हैं कि पार्टी में कुछ ऐसा-वैसा चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गहलोत ने यह कहने से गुरेज नहीं किया कि इस तरह के अति उत्साह में कई बार दूसरे लोग आ जाते हैं। भाजपा का यह कहना कि कांग्रेस द्वारा सीएम पद की घोषणा में देरी की जा रही है, इस पर गहलोत ने कहा, उन्हें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed