फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi to opposition parties if you want to deafeat bjp then you have show the difference

Telangana: ओवैसी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को बताया 'चौधरियों' का क्लब, बोले- हम करते रहेंगे UCC का विरोध

Sat, 15 Jul 2023 02:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

Telangana: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध करेगी। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि अगर आप भाजपा को हराना चाहते हैं तो आपको अंतर दिखाना होगा

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi to opposition parties if you want to deafeat bjp then you have show the difference
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध करेगी। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि अगर आप भाजपा को हराना चाहते हैं तो आपको अंतर दिखाना होगा कि आप भाजपा के तय एजेंडे का पालन नहीं करेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों को बड़े चौधरियों का क्लब बताया। 

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि आपने (विपक्षी दल) हमारे तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को बैठक में आमंत्रित नहीं किया है। वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि राजनीति के प्रमुख खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

 

विधि आयोग ने राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों और देश की जनता से समान नागरिक संहिता पर राय मांगी थी। इसको लेकर ओवैसी ने केंद्र पर हमला बोला और विधि आयोग के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, 14 जून 2023 को विधि आयोग ने लोगों और पार्टियों से अपना विचार देने के लिए कहा था, उसके संबंध में हमने अपनी पार्टी की ओर से पत्र भेजा है। मैंने ये कहा है कि विधि आयोग को ये बताना चाहिए कि यूसीसी क्या है?

ओवैसी ने कहा कि ये बड़े संयोग की बात है कि 2018 में भी पीएम मोदी ने यूसीसी की बात शुरू कर दी थी क्योंकि 2019 में चुनाव थे और अब 2024 का चुनाव है तो फिर से शुरू कर दिया। ये बड़े अफसोस की बात है कि भाजपा विधि आयोग का इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed