फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi targets PM over sacrifice of soldiers in Anantnag Attack

अनंतनाग हमला: जवानों के बलिदान को लेकर ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना, जानिये क्यों पंडित नेहरू को बताया झूठा

Mon, 18 Sep 2023 12:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:16 AM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी भारत आए और एक कर्नल की हत्या कर दी। आतंकियों ने एक मेजर और एक डिप्टी एसपी की भी हत्या कर दी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi targets PM over sacrifice of soldiers in Anantnag Attack
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला किया है। दरअसल, बीते दिनों पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के चार जवानों की हत्या पर प्रधानमंत्री की चुप्पी की ओवैसी ने आलोचना की है। ओवैसी ने पूछा है कि क्या केंद्र अब फिर सर्जिकल स्ट्राइक करेगा। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी पर ओवैसी ने किया हमला
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को हैदराबाद रियासत के विलय की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम की सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी भारत आए और एक कर्नल की हत्या कर दी। आतंकियों ने एक मेजर और एक डिप्टी एसपी की भी हत्या कर दी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र चुप हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में जब पुलवामा हमला हुआ था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुस्सा व्यक्त किया था लेकिन हाल ही में हुए हमले को लेकर वह चुप हैं, कुछ नहीं बोल रहे। ओवैसी ने कहा कि यह अजीब है कि पीएम मोदी चुप हैं। यह केंद्र की विफलता है कि पाकिस्तान से आतंकी भारत आ रहे हैं। आप अब कब सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। 

विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर भी साधा निशाना
इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर भी केेंद्र से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी एक तरफ जम्मू-कश्मीर में हमारे जवानों की जिंदगी के साथ मैच खेल रहे हैं क्या यह कम था कि अब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भी गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू पर भी साधा निशाना 
सासंद ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। दरअसल, केंद्र द्वारा आयोजित हैदराबाद मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में शाह ने कहा था कि सरदार पटेल ने राष्ट्र प्रथम सिद्धांत का पालन करते हुए योजना बनाई और निजाम की रजाकर सेना को बिना रक्तपात के आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। शाह के इसी बयान पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बाद पंडित सुंदरलाल के नेतृत्व में एक समिति ने हैदराबाद राज्य का दौरा किया। इसके बाद उनके द्वारा बनाई गई रिपोर्ट में पंडित सुंदरलाल ने कहा कि संघर्ष में 20,000 से अधिक मुस्लिम मारे गए थे। उस दौरान भी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने झूठ कहा था कि बिना रक्तपात के हैदराबाद का विलय हुआ और आज शाह ने भी झूठ कहा। पंडित सुंदरलाल की रिपोर्ट पूर्व पीएम नेहरू और गृहमंत्री शाह के बयानों को झूठा साबित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed