{"_id":"5cfdcf6cbdec22078d331153","slug":"asaduddin-owaisi-said-rahul-win-in-wayanad-because-40-percent-muslims-live-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी बोले- वायनाड से 40 प्रतिशत मुसलमानों ने दिलाई राहुल गांधी को जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी बोले- वायनाड से 40 प्रतिशत मुसलमानों ने दिलाई राहुल गांधी को जीत
Mon, 10 Jun 2019 12:17 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वायनाड लोकसभा सीट से जीत को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कारण नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों के कारण कई राज्यों में कांग्रेस की हार हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल खुद अमेठी से हार गए लेकिन वायनाड से जीते क्योंकि वहां 40 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि आप लोग कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों को छोड़ना नहीं चाहते हैं। मगर इस बात को याद रखें कि उनके पास ताकत नहीं हैं और वह मेहनत नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तो हमारे बुजुर्गों ने सोचा होगा कि नया भारत होगा। भारत गांधी, नेहरू, आंबेडकर, आजाद और उनके करोड़ों अनुयायियों का होगा। मुझे अभी भी अपना हक मिलने की उम्मीद है। हम भीख नहीं चाहते हैं। हम किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ओवैसी ने हैदराबाद में कहा था कि मुसलमान देश के किराएदार नहीं हिस्सेदार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, 'अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीट जीत के हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे तो नहीं हो पाएगा। वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं कि संविधान का हवाला देकर असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा। मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखना है। हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के शहरी हैं। किराएदार नहीं हैं हिस्सेदार रहेंगे।'
बता दें कि राहुल ने 17वें लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी से इस बार राहुल को हार का सामना करना पड़ा। यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जीती हैं। वहीं वायनाड में राहुल को चार लाख 31 हजार वोटों से जीत मिली। जीत के बाद मतदाताओं को धन्यवाद कहने के लिए वह तीन दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र गए थे।