{"_id":"5c4eafc4bdec22521331fa9e","slug":"asaduddin-owaisi-said-i-will-not-cut-votes-i-will-cut-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर फिसली ओवैसी की जुबान, कहा- मैं वोट नहीं काटता, तुम्हें काट दूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंच पर फिसली ओवैसी की जुबान, कहा- मैं वोट नहीं काटता, तुम्हें काट दूंगा
Mon, 28 Jan 2019 01:01 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के ठाणे में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के मुखिया और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर निशाना साधा है। ओवैसी का कहना है कि कांग्रेस ने हमारी नस्लों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर मुस्लिम राजनीति करने का आरोप लगाया जाता है। लेकिन जब राहुल गांधी कहते हैं कि कांग्रेस हिंदुओं की पार्टी है तब कोई कुछ क्यों नहीं कहता।
विज्ञापन
रैली में ओवैसी केवल यह कहकर ही शांत नहीं रहे। उन्होंने गुस्से वाले अंदाज में कहा, 'मुझपर आरोप लगते हैं कि मैं भड़काऊ भाषण देता हूं। मैं वोट काटता हूं। मैं बता दूं कि मैं वोट नहीं काटता, मैं तुमको काट दूंगा।' रैली में जोश से लबरेज नजर आए ओवैसी ने कहा कि यदि आप सोच रहे हैं कि मोदी, फडणवीस, कांग्रेस तुम्हारा भला करेंगी तो संभल जाओ क्योंकि ऐसा कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि एससी, एसटी और मुसलमानों को जेल में बंद किया जा रहा है। भीमा कोरेगांव में महार ने मराठाओं को हराया था और अब तुम लोगों की बारी है। तुम्हें इन्हें हराना है। ये लोग केवल सत्ता की मलाई खाने के लिए आए हैं। 280 सीटें जीतने के बाद भी भाजपा रोहित वेमुला की मौत को नहीं रोक पाई को तुम लोग उससे क्या उम्मीद करते हो।
विज्ञापन
ओवैसी ने भारत रत्न को लेकर कहा कि बताओ कितने एससी, एसटी और मुसलमानों को भारत रत्न दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि 26 जनवरी को तिरंगा फहराया, जन गण मन गाया और फिर मोहम्मद रफी के गाने लगा दिए जिन्हें सभी ने सुना। मोहम्मद रफी के गाने सभी को पसंद हैं लेकिन मुंबई में कोई मोहम्मद फ्लैट नहीं ले सकता है।