{"_id":"5d0ca5658ebc3e4d1b765d36","slug":"asaduddin-owaisi-oppose-triple-talaq-bill-ask-love-to-muslim-women-but-what-abt-hindu-sabrimala","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक बिल पर बोले ओवैसी- मुस्लिम महिलाओं से इतनी हमदर्दी क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन तलाक बिल पर बोले ओवैसी- मुस्लिम महिलाओं से इतनी हमदर्दी क्यों?
Fri, 21 Jun 2019 03:59 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 21 Jun 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
संसद के बजट सत्र के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने वाले बिल को लोकसभा में रखा। इस बिल पर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि यह संविधान के आर्टिकल 14 और 15 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार को मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी है तो केरल की हिंदू महिलाओं से मोहब्बत क्यों नहीं? आखिर सबरीमाला पर आपका रुख क्या है? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैर मुस्लिम को केस में डाला जाए तो उसे एक साल की सजा और मुसलमान को तीन साल की सजा क्यों? क्या यह संविधान का उल्लंघन नहीं है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल से सिर्फ मुस्लिम पुरुषों को सजा मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम महिलाओं के हित में काम नहीं कर रही, बल्कि उन पर बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
'मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता कौन देगा, आप?'
ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि अगर कोई शख्स एक समय में तीन तलाक देता है तो शादी नहीं टूटेगी। तीन तलाक बिल के प्रावधान के अनुसार, पति जेल चला जाएगा और उसे तीन साल जेल में रहना होगा। ऐसे में मुस्लिम महिला को गुजारा-भत्ता कौन देगा? क्या सरकार देगी?
ओवैसी ने सरकार से पूछा कि आपको मुस्लिम महिलाओं से इतनी मोहब्बत है? केरल की हिंदू महिलाओं से मोहब्बत क्यों नहीं है? क्यों आप सबरीमाला के फैसले के खिलाफ हैं? यह तो सरासर गलत हो रहा है।