फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi on Aryan Khan case says would not speak for those whose fathers are powerful

Aryan Khan Drugs Case: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को लेकर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी? पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Mon, 18 Oct 2021 07:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Oct 2021 07:18 AM IST
सार

आर्यन खान का नाम लिए बिना असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझसे कहा जा रहा है कि फिल्मस्टार के बेटे के लिए बोलो, लेकिन मैं उनकी बात करूंगा जो गरीब हैं।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi on Aryan Khan case says would not speak for those whose fathers are powerful
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को गाजियाबाद के मसूरी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान ओवैसी ने शाहरुख और आर्यन का नाम लिए बगैर कहा कि वो उन लोगों की आवाज नहीं उठाएंगे जिनके पिता ताकतवर हैं। 

विज्ञापन


बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों मुंबई ड्रग्स केस मामले में जेल में हैं। आर्यन को लेकर कुछ लोग शाहरुख का साथ देते दिख रहे हैं तो वहीं कई लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। इसी बीच एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी आर्यन खान का नाम लिए बिना एक बयान दिया है जो चर्चा में है।
विज्ञापन


आर्यन खान का नाम लिए बिना असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझसे कहा जा रहा है कि फिल्मस्टार के बेटे के लिए बोलो, लेकिन मैं उनकी बात करूंगा जो गरीब हैं। यूपी के जेलों में 27 फीसदी मुसलमान बंद हैं, उनकी बात कौन करेगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर मामले को लेकर सरकार पर साधा निशाना
ओवैसी ने संबोधन के दौरान लखीमपुर मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि आशीष ताकतवर ऊंची जाति से है इसलिए प्रधानमंत्री उसके पिता को नहीं हटा पा रहे। अगर आशीष का नाम अतीक होता तो अब तक उसको ठोक दिया जाता या घर पर बुलडोजर चढ़ा दिया जाता। असदुद्दीन ओवैसी ने लखीमपुर कांड के जरिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के अब्बाजान वाली टिप्पणी पर पलटवार किया और पूछा मोदी-योगी आशीष के अब्बा को क्यों बचा रहे हैं? 

चीन का नाम लेते ही डर जाते हैं प्रधानमंत्री : ओवैसी 
ओवैसी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री चीन का नाम लेते ही डर जाते हैं। चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक गांव बना लिया और मोदी जी खामोश हैं। लद्दाख, कपसान में चीन की फौज हमारी जमीन पर कब्जा किए बैठा है मगर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। करीब 35 मिनट के भाषण में उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने हिंदू और दलित समुदाय को भी अपने पक्ष में साधा। 



आर्यन खान की काउंसलिंग
आर्यन खान ने नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों से यह वादा किया है कि वो जेल से बाहर आने के बाद गरीबों की मदद करेंगे। हाल ही में आर्यन की काउंसलिंग हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अपनी टीम के साथ आर्यन खान की काउंसलिंग की थी। अपनी इस काउंसलिंग के दौरान आर्यन खान ने एनसीबी से कहा कि वो जब जेल से बाहर निकेलेंगे तो वो कमजोर लोगों और गरीबों की मदद करेंगे। आर्यन ने इस दौरान एनसीबी से ये वादा भी किया कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे वो चर्चा में आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed