{"_id":"60474bae8ebc3e591c368962","slug":"asaduddin-owaisi-appealed-to-the-telangana-government-that-there-is-a-need-for-peace-in-old-nizamabad-old-adilabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : ओवैसी की राज्य सरकार से अपील- ओल्ड निजामाबाद और आदिलाबाद में उपयुक्त कानून व्यवस्था की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : ओवैसी की राज्य सरकार से अपील- ओल्ड निजामाबाद और आदिलाबाद में उपयुक्त कानून व्यवस्था की जरूरत
Tue, 09 Mar 2021 03:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना सरकार से अपील करते हुए कहा है कि ओल्ड निजामाबाद और आदिलाबाद में उपयुक्त कानून व्यवस्था की जरूरत है ताकि यहां शांति बनी रह सके। उन्होंने कहा कि भैंसा में हुई दो घटनाओं को छोड़कर राज्य में स्थिति अभी ठीक है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों तेलंगाना के निर्मल जिले के भैंसा में एक बार फिर दो समुदाय के बीच हिंसा भड़क उठी थी। पथराव और आगजनी की घटनाओं में पत्रकारों समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हिंसा में कई घर और वाहन भी आग के हवाले कर दिए गए थे।
विज्ञापन